पाकिस्तानः क्वेटा में बम धमाका, एंटी-पोलियो कैंपेन बना निशाना, 15 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा से एक बड़ी खबर आ रही है.. वहां के एक पोलियो सेंटर के पास यह बम धमाका हुआ है। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।खबर है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है, इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहा जा रहा है कि यह धमाका इसलिए हुआ क्योंकि दहशत पैदा करने वाले नहीं चाहते कि पोलियो अभियान चलाया जाये। गौरतलब है कि सोमवार से क्वेटा और बलूचिस्तान के अन्य जिलों में एक तीन दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया गया था। बुधवार को उसका अतिंम दिन है। उसी के तहत पोलियो सेंटर से बच्चों को दवा पिलाने के लिए टीम भेजी जा रही थी, जिसमें करीब अफगान के 55,000 बच्चे शामिल है।
पोलियो कार्यकर्ता जासूस हैं.इस शक के चलते हुए विस्फोट
पाकिस्तान में काफी समय से अफवाह फैली है कि पोलियो कार्यकर्ता जासूस है और यह जबरदस्ती मुसलमानों को बांझ पोलियो कैंपेन के दौरान बांझ बना रहे हैं इसी कारण इस कैंपन का विरोध हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications