इमरान खान के भाषण के लाइव प्रसारण पर पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध

इस्लामाबाद, 21 अगस्त। पाकिस्तान की मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाइव भाषण के प्रसारण पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के मुखिया पर यह प्रतिबंध इस्लामाबाद के एक पुलिस अधिकारी को और महिला मजिस्ट्रेट को इस्लामाबाद में रैली के दौरान धमकाने के चलते लगाया गया है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने कहा कि इमरान खान का सिर्फ रिकॉर्डेड भाषण ही प्रसारित करने की अनुमति है, जिससे कि एडिटोरियल नियंत्रण किया जा सके। PEMRA ने यह प्रतिबंध सभी सैटेलाइट चैनल्स पर लगाया है।

imran khan

पेमरा की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इमरान खान के भाषण का लाइव प्रसारण सभी सैटेलाइट टीवी चैनल्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। बता दें कि एक जनसभा के दौरान इमरान खान ने शपथ लेते हुए कहा था कि वह इस्लामाबाद जनरल, डेप्युटि इंस्पेक्टर जनरल और महिला मजिस्ट्र के खिलाफ केस फाइल करेंगे, इन्होंने शाहबाज गिल को यातनाएं दी हैं। हम आईजी और डीआईजी को छोड़ेंगे नहीं। इमरान खान ने इस्लामाबाद स्थित एफ-9 पार्क में रैली के दौरान यह बयान दिया था।

अडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज जेबा चौधरी जिन्होंने शाहबाज गिल को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा था, उनपर हमला बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि उन्हें भी खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर लेना चाहिए। शाहबाज गिल के समर्थन में पीटीआई ने इस्लामाबाद में विशाल रैली की थी। इस दौरान इमरान खान ने कहा कि अगर गिल के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है तो फजलुर रहमान, नवाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। ये लोग मिलकर गिल को डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+