बलूच विद्रोहियों का पाक सेना से 'खतरनाक' बदला, लेफ्टिनेंट कर्नल का अपहरण कर मारा
बलूच विद्रोहियों का दावा है कि पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने कई बलूचों का जबरन अपहरण करवाया था। उस अधिकारी ने बलूचों का अपहण करके उनकी हत्या कर दी थी। बीएलए ने कहा कि, उन्होंने इसका बदला पाक सेना अधिकारी को मारकर ले लि
इस्लामाबाद, 15 जुलाई : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक, पाक सेना को इस बार बलूच विद्रोहियों ने करारा झटका दिया है। खबर के मुताबिक, बलूच विद्रोहियों के गुट (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल लईक बेग मिर्जा और उसके रिश्तेदार का अपहरण कर लिया। बाद में खबर मिली की लेफ्टिनेंट कर्नल लईक बेग को बलूच विद्रोहियों ने हत्या कर दी। वहीं, बलूचिस्तान के जियारत जिले में मांगी बांध के पास गोलीबारी के दौरान दो विद्रोहियों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूच विद्रोहियों का दावा है कि पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने कई बलूचों का जबरन अपहरण करवाया था और उनकी हत्या कर दी। बीएलए ने कहा कि उन्होंने अपना बदला ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बेगुनाह नौजवानों का पाकिस्तान सेना अपहरण कर उनके साथ ज्यादती करते हैं।

बलूच विद्रोहियों ने किया अपहण और मार डाला
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, बलूच विद्रोहियों के एक समूह ने लेफ्टिनेंट कर्नल लाइक बेग मिर्जा और उनके चचेरे भाई उमर जावेद को वारचूम, ज़ियारत के पास से अपहरण कर लिया। वे कायद के निवास का दौरा करके लौट रहे थे।

तिलमिलाया पाकिस्तान
वहीं, पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने इस पूरी मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, जब उन्हें सेना के अधिकारी की अपहरण की सूचना मिली तो सेना के त्वरित प्रतिक्रिया बल (Army Quick Reaction Forces) को विद्रोहियों का पीछा करने के लिए लगाया गया। खबर के मुताबिक, बीएलए गुट सेना के अधिकारी का अपहरण कर मांगी बांध में स्थित अपने ठिकाने पर जा रहे थे।

पाकिस्तानी सेना विद्रोहियों का पीछा किया
वहीं, सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं और आतंकी विद्रोहियों का पता लगाने के लिए पाकिस्तान के एसएसजी सैनिकों और हेलीकॉप्टरों को तलाशी अभियान में लगाया गया। 13 और 14 जुलाई के बीच, विद्रोहियों को यह भनक लग गई की पाकिस्तानी सेना उनका घेराव कर रही है, इसके बाद विद्रोहियों ने लेफ्टिनेंट कर्नल मिर्जा को वहीं गोली मार दी। इस दौरान सेना के अधिकारी ने भागने की भी कोशिश की ,लेकिन विद्रोही गुटों के गोली के निशाने से वह बच नहीं सका और वह वहीं मारा गया।

दोनों तरफ से हुआ नुकसान
पाकिस्तानी सेना और बीएलए गुटों के बीच हुए एनकाउंटर में दो विद्रोही गुट के दो लोग मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने मौका-ए-वारदात से खतरनाक विस्फोटक पदार्थ, गोला-बारूद और कैश भी बरामद किया है। हालांकि, विद्रोही गुटों ने अन्य साथी लेफ्टिनेंट कर्नल मिर्जा के रिश्तेदार उमर को लेकर भागने में सफल रहे।

पाक सेना की नापाक करतूत का बदला
वहीं, इस पूरे मामले पर आईएसपीआर ने कहा कि, पाक सेना निर्दोष बंधकों को छुड़ाने और विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चला रही है, वे अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, वे उन्हें पकड़ के ही मानेंगे। पाकिस्तान सेना बलूच विद्रोहियों के इस कार्रवाई से काफी तिलमिलाया हुआ है। वह अब शांति की बात कर रहा है। जबकि वह खुद निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार करने के लिए कुख्यात है। पाक सेना का कहना है कि, हमारी सेना बलूचिस्तान में शांति, स्थिरता लाने के लिए प्रतिबद्ध है और बलूच विद्रोहियों के कायरना हरकत का करारा जवाब भी दिया जाएगा। सेना ने कहा कि, विद्रोही इलाके में प्रगति के मार्ग को बाधित कर रहा है।
पाक पीएम ने शोक व्यक्त किया
वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि, हमारी सेना और एजेंसियां उन सभी अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर दम लेगी और निर्दोषों को न्याय दिलाने का काम करेगी।

पाक आर्मी का दावा, 6 आतंकियों को मार गिराया
आईएसपीआर के मुताबिक, पाक आर्मी का दावा है कि, उसने उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले के दत्ताखेल इलाके में छह आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, इस दौरान पाक आर्मी का एक जवान भी मारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications