ब्रिटिश थिंक टैंक का आरोप पाकिस्‍तान के साथ तनाव के लिए भारत दोषी, पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा का किया गुणगान

यूके के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्‍तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा तो भारत के साथ शांति चाहते हैं लेकिन भारत ऐसा नहीं चाहते हैं। इस थिंक टैंक की मानें तो जनरल बाजवा ने भारत के साथ शांति वार्ता को शुरू करने के लिए पहल भी की लेकिन भारत ने हमेशा ही इससे इनकार कर दिया।

लंदन। यूके के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्‍तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा तो भारत के साथ शांति चाहते हैं लेकिन भारत ऐसा नहीं चाहते हैं। इस थिंक टैंक की मानें तो जनरल बाजवा ने भारत के साथ शांति वार्ता को शुरू करने के लिए पहल भी की लेकिन भारत ने हमेशा ही इससे इनकार कर दिया। थिंक टैंक के आर्टिकल में जो टिप्‍पणी की है, उस पर निश्चित तौर पर भारत को आपत्ति हो सकती है । इस आर्टिकल में यह भी कहा गया है कि पाकिस्‍तान सेना का नेतृत्‍व अब इस स्थिति में है जहां पर शांति प्रक्रिया का सारा रास्‍ता भारत पर ही निर्भर करता है।

gen-qamar-javed-bajwa-pakistan-india.jpg

जनरल बाजवा कर रहे हैं कोशिश

यूके के थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्‍टीट्यूट (आरयूएसआई) के आर्टिकल को कमाल आलम ने लिखा है। कमाल पाकिस्‍तान पर फेलो हैं और आरयूएसआई के इस आर्टिकल में साफ लिखा है कि यह आर्टिकल थिंक टैंक की स्थिति या सोच को नहीं दर्शाता है बल्कि लेखक के विचार हैं। इस आर्टिकल में लिखा है कि वरिष्‍ठ पाकिस्‍तानी ऑफिसर्स जिनका नेतृत्व पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा कर रहे हैं, उन्‍हें इस बात का अहसास हो गया है कि भारत के साथ मिलिट्री सहयोग के जरिए शांति और समृद्धता हासिल की जा सकती है। कश्‍मीर पर तनाव के बाद भी पाक जनरल भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं और अब गेंद भारत के पाले में हैं। आलम ने एक के बाद एक कई ऐसे उपायों के बारे मे बताया है जो जनरल बाजवा ने भारत के साथ शांति के लिए उठाए हैं।

कश्‍मीर पर अड़े हैं बाजवा

जनरल बाजवा ने इससे पहले काकुल स्थित पाकिस्‍तान मिलिट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड के दौरान कहा था कि भारत के साथ कश्‍मीर समेत सभी विवादों का हल संभव है। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच एक सटीक और अर्थपूर्ण बातचीत के जरिए कश्‍मीर जैसे सभी विवादों को निबटाया जा सकता है। इसके साथ ही जनरल बाजवा ने पास आउट होने के वाले कैडेट्स के सामने बार-बार कश्‍मीर का जिक्र किया। उन्‍होंने फिर पुरानी बात दोहराई और कहा कि उनका देश जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों के स्‍वराज के मौलिक अधिकार को राजनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा। बाजवा के मुताबिक पाकिस्‍तान ने आतंकवाद के खात्‍मे के लिए खुद को समर्पित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+