पाकिस्तान आर्मी ने किया आतंकी हाफिज सईद का समर्थन

इस्लामाबाद। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान का पाखंड एक बार फिर उजागर हुआ है। पाकिस्तान की सरकारें और वहां की सेना दोनों मिलकर अपने देश में पल रहे आतंकियों का समर्थन करते हैं, यह आज पाक जनरल के एक बयान से स्पष्ट हो गया है। पाकिस्तान के आर्मी जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाफिज सईद का समर्थन किया है। जनरल बाजवा के अनुसार, हाफिज सईद का कश्मीर राग एक आम नागरिक की तरह ही है।

पाकिस्तान आर्मी ने किया आतंकी हाफिज सईद का समर्थन

पाकिस्तान जनरल बाजवा ने बुधवार को इस्लामाबाद में कहा कि हर पाकिस्तानी नागरिक की तरह हाफिज सईद भी कश्मीर मुद्दे को उठा सकता है। पाकिस्तान के लिए लड़ाई में हाफिज सईद की भूमिका पर सवाल का जवाब देते हुए जनरल बाजवा ने पाक नागरिक और आतंकी हाफिज सईद की तुलना एक समान कर ली।

बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ का यह बयान तब आया है, जब मुंबई हमलों का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद अगले साल आम चुनाव में भाग लेने की बात कह चुका है। वहीं, बाजवा के इस बयान को तानाशाह और पूर्व पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ ने कहा था कि वे लश्कर-ए-तैयब और जमात-उद-दावा का समर्थन करते हैं।

बाजवा ने साथ में यह भी कहा कि नवंबर वाली घटना में अगर आर्मी की भूमिक तय हो जाती है वो अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि पिछले माह नवंबर में तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह नाम की इस्लामिक कट्टरपंथी पार्टी ने कानून मंत्री को इस्तीफा मांगते हुए जमकर उत्पात मचाया था। जिसके बाद इस्लामाबाद कोर्ट ने सरकार और सेना की नाकामी पर सवाल खड़े किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+