Iran-Pakistan: ईरान के हमले का पाकिस्तान ने ले लिया बदला, इस शहर में की एयरस्ट्राइक, अब क्या होगा?
Pakistan airstrike in Iran: ईरान ने मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर हमला किया था। पाकिस्तान ने इस हमले का बदला लेते हुए ठीक 24 घंटे बाद ईरान को जवाब दिया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने कथित तौर पर ईरानी क्षेत्र के भीतर आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की वायुसेना ने पूर्वी ईरान के सरवन शहर में बलूच आतंकी समूह पर एयरस्ट्राइक किया है।

हालांकि ईरान या पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने कथित तौर पर सवरन शहर में दो बलूच अलगाववादी समूहों - बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी - की चौकियों पर हमला किया है। हमले के बाद शहर में कोहराम मच गया है।
इससे पहले मंगलवार की रात बलूचिस्तान में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मिसाइल और ड्रोन से आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर हमले किए थे। इसमें 2 बच्चों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
इसके कुछ घंटे बाद रात में ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ईरान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान में जबरदस्त सियासी और फौजी कवायद देखी गई। रातभर मीटिंग्स का दौर चला।
इसके बाद पाकिस्तान ने ईरान के एम्बेसडर को देश छोड़ने के लिए कह दिया और अपने भी राजदूत को तेहरान से वापस बुला लिया। पाकिस्तान ने कहा कि ईरान ने उकसाने वाली हरकत की है। हम इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते।
इसके बाद ईरान के शीर्ष राजनयिक होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान पर नहीं बल्कि ईरानी आतंकवादी समूह को निशाना बनाया है।
विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हमने पाकिस्तान के भीतर आतंकी संगठन पर हमला किया है। उन्होंने कहा, "मित्रवत और भाईचारे वाले देश पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों द्वारा निशाना नहीं बनाया गया। हमने जैश अल-अदल के ठिकाने को निशाना बनाया है।"












Click it and Unblock the Notifications