Pakistan Taliban War: तालिबान 'भारत का प्रॉक्सी', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का अजीबोगरीब बयान
Pakistan Taliban War: पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव अब एक भीषण सैन्य टकराव में बदल गया है। 27 फरवरी 2026 की रात दोनों देशों की सीमाओं पर जबरदस्त गोलाबारी और बमबारी की खबरें आईं। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे अहम इलाकों को निशाना बनाया है।
वहीं, पाकिस्तान ने इस हमले को जायज ठहराते हुए अफगानिस्तान पर आतंकवाद पालने का आरोप लगाया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने इस पूरे विवाद में भारत का नाम घसीटते हुए तालिबान को 'भारत की कॉलोनी' और 'प्रॉक्सी' करार दे दिया है।

पाकिस्तानी एयरफोर्स की रातभर बमबारी
तालिबान के प्रवक्ता के मुताबिक, कायरता दिखाते हुए पाकिस्तानी विमानों ने अफगानिस्तान के रिहायशी और रणनीतिक ठिकानों पर रातभर बमबारी की। तालिबान ने कहा कि काबुल और कंधार जैसे शहरों को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने सीधे तौर पर युद्ध छेड़ा है। हालांकि, तालिबान ने दावा किया कि इस हमले में उन्हें कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि वे इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढे़ं: Pak Afghan Conflict: पाक-अफगान सीमा पर फिर भड़का तनाव, डूरंड लाइन पर हिंसक झड़प, क्यों बार-बार भड़कता है तनाव?
'तालिबान बन गया है भारत की कॉलोनी'
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस तनाव के पीछे भारत का हाथ बताया है। उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि नाटो सेनाओं के जाने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की एक कॉलोनी में तब्दील कर दिया है। आसिफ का आरोप है कि तालिबान अब भारत के इशारों पर काम करने वाला एक 'प्रॉक्सी' बन गया है और वहां से पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
महिलाओं के हक और मानवाधिकार का मुद्दा
ख्वाजा आसिफ ने सिर्फ सैन्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक मोर्चे पर भी तालिबान को घेरा। उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार ने अफ़गान जनता को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अधिकार इस्लाम महिलाओं को देता है, तालिबान ने वो भी उनसे छीन लिए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने कूटनीति के जरिए शांति बनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तालिबान के अड़ियल रवैये ने हालात बिगाड़ दिए।
ये भी पढे़ं: 'पाकिस्तान ला-ला लैंड में जी रहा', कौन है भारत की बेटी अनुपमा सिंह, जिन्होंने UN में दिखाई PAK को उसकी औकात
'सब्र का बांध टूटा, अब खुला युद्ध'
पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि अब बातचीत का समय निकल चुका है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने 50 सालों तक लाखों अफ़गान शरणार्थियों को पनाह दी, लेकिन अब उनके सब्र की हद हो गई है। उन्होंने सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि पाकिस्तान की सेना अब 'जबरदस्त एक्शन' लेगी। उन्होंने तालिबान को याद दिलाया कि वे पड़ोसी हैं और एक-दूसरे की असलियत अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए अब यह टकराव एक निर्णायक मोड़ पर है।












Click it and Unblock the Notifications