पाकिस्‍तान की अमेरिका को धमकी, हमारी सीमा में घुसा ड्रोन तो उड़ा देंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल ने अपनी एयर फोर्स को कहा है कि अगर कोई भी ड्रोन अपने सीमा के अंदर घुसते हुए दिखे तो उस पर तुरंत हमला कर उसे गिरा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करेगा तो हम उसे उड़ा देंगे, फिर चाहे वो अमेरिका का ड्रोन भी क्यों न हो। पाकिस्तानी मार्शल सोहेल अमन ने पीएएफ (पाकिस्तान एयर फोर्स) का कहा कि हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वालों को तुरंत जवाब देने को कहा है।

अमेरिका पर बोला हमला

अमेरिका पर बोला हमला

पाकिस्तानी मार्शल सोहेल अमन इस्लामाबाद में बोलते हुए कहा कि यदि पाकिस्तानी अधिकारी आतंकी ठिकानों पर अमेरिकी मिसाइल हमले को पाकिस्तान की स्वायत्तता का उल्लंघन मानते हैं तो यह 2004 से ही हो रहे हैं। 30 नवंबर 2017 तक पाकिस्तान में सभी ड्रोन हमले CIA ने किए हैं। अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तानी मार्शल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए दुनिया के सभी राष्ट्र नाकाम साबित हुए हैं, लेकिन हमने तो फिर भी शांति के लिए बहुत कुछ किया है।

याद आया कामरा एयर बेस हमला

याद आया कामरा एयर बेस हमला

उन्होंने साथ में यह भी कहा कि कामरा एयर बेस पर हुआ हवाई हमला पीएएफ के इतिहास का सबसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मार्शल ने कहा कि पाकिस्तान ने इन हमलों में बहुत कुछ खोया है, लेकिन हमने हौसला नहीं खोया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कामरा स्थित पाकिस्तानी वायु सेना के प्रतिष्ठान पर 2012 में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस बेस पर पाकिस्तान के परमाणु हथियार रखे हुए हैं।

भारत को बताया कट्टर दुश्मन

भारत को बताया कट्टर दुश्मन

पाकिस्तानी मार्शल अमन ने यह कामरा एयर बेस पर हुए हमला का पूरा दोष भारत पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे पड़ोसी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत हमारा कट्टर दुश्मन रहा है और भारत ने ही कामरा पर हमला करने के लिए साजिश रची थी, वरना आतंकियों को पीएएफ के जेट एयरवेज से क्या लेना देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+