Pakistan Afghanistan Row: अफगान ने लिया बदला, मारे गए PAK आर्मी के 12 जवान, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
Pakistan Afghanistan Border Row:: अफगान सेना ने शनिवार देर रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सात अलग-अलग इलाकों में भारी हथियारों के साथ हमला किया है, जिसमें 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने 5 पाक सैनिकों को अपने कब्जे में भी लिया है। यहीं नहीं उसने पाकिस्तानी सेना के कई हथियार भी जब्त किए और एक मृत सैनिक के शव को अपने कैंप में ले गए।
हालांकि जवाब में पाकिस्तान ने भी उस पर गोलाबारी की है, पूरी रात दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा और बार्डर पर स्थिति तनावपूर्व बनी हुई है। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने डूरंड रेखा के पास, कुनार और हेलमंद प्रांतों सहित पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।

उनकी ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 'तालिबान बलों ने कुनार और हेलमंद प्रांतों में डूरंड रेखा के पार पाकिस्तानी सेना से कई चौकियां छीन ली हैं।' टोलोन्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि इन सीमा झड़पों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
हम पूरी ताकत से जवाब दे रहे है: Pakistan
बहरामचा जिले के शाकिज, बीबी जानी, और सालेहान इलाकों के साथ-साथ पकतिया के आर्यूब जिले में भी भीषण लड़ाई की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना अफगानिस्तान को 'पूरी ताकत से' जवाब दे रही है।
एयरस्ट्राइक का बदला: रक्षा मंत्रालय
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवराज़मी ने इस कार्रवाई को काबुल पर की गई एयरस्ट्राइक का बदला बताया है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार अफगानिस्तान की पवित्रता का उल्लंघन और अफगान भूमि पर हवाई हमले करने के जवाब में अफगानिस्तान की सेना ने सफल कार्रवाई की है।
'हम पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देंगे' (Pakistan Afghanistan Border Row:)
अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी सेना ने फिर से अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया तो अफगानिस्तान की सशस्त्र सेनाएं अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए तैयार हैं और कड़ा जवाब देंगी। इस बीच, कतर ने दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा तनाव पर चिंता व्यक्त की है, और दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications