पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा- नहीं करना चाहती शादी, इसके बाद जो हुआ वो जान सिर पीट लेंगे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा- मैं नहीं करना चाहती शादी. इसके बाद जो हुआ वो जान सिर पीट लेंगे

लाहौर, 28 मई: पाकिस्तान की लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस नौशीन शाह इन दिनों चर्चा में हैं। नौशीन शाह ने हाल ही में शादी को लेकर बात की थी। नौशीन ने पाकिस्तान और पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में जिस तरह से शादियों को अहमियत दी जाती है, उसको लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था। नौशीन ने लिखा था कि वो शादी नहीं करना चाहती हैं। नौशीन की बात तो सीधी सी थी लेकिन इसके बाद जिस तरह से उनको पाकिस्तान में ट्रोल किया गया, वो कई लोगों को हैरत में डाल रहा है।

क्या कहा है नौशीन ने

क्या कहा है नौशीन ने

करीब 12 साल से नौशीन शाह पाकिस्तानी टीवी का मशहूर चेहरा हैं। 36 साल की नौशीन शाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी समाज में शादी को लेकर ज्यादा ही दीवानगी है। उन्होंने कहा, ये सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि आपके परिवार के लोग, आपकी मां आपको हर रोज ये कहती है कि शादी कर लो.. अरे भई मुझे नहीं करनी शादी। माफ करो, मेरी जान छोड़ो।

लोग करने लगे ट्रोल

लोग करने लगे ट्रोल

अपनी इसी इंस्टाग्राम स्टोरी के चलते शाह को ट्रोल होना पड़ रहा है। नौशीन की ये इंस्टा स्टोरी पाक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नौशीन को उनकी बात के लिए सपोर्ट करने वाले लोग बहुत कम हैं और उनको ट्रोल करने वाले काफी लोग हैं। कई लोगों ने उनको लिखा कि शादी नहीं करनी तो पाकिस्तान से जा सकती हो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब कोशिश करने के बाद भी शादी ना हो तो यही करना चाहिए जो तुम कर रही हो। कई लोगों ने उनके धर्म को लेकर सवाल किए तो कई लोगों ने उनको खुद को हॉलीवुड स्टार ना समझने की सलाह दे डाली।

पाक टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं नौशीन

पाक टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं नौशीन

नौशीन शाह एक दशक से पाक में टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। पानी जैसा प्यार, रिहाई, मेरा पहला प्यार, वफा, बिखरे मोती जैसे धारावाहिकों में काम से उनको पहचान मिली है। इन दिनों नौशीन झोल नाम की फिल्म में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+