चांद पर जा रहा भारत, हम सबसे बड़ा झंडा लगा रहे... चंद्रयान-3 ने पाकिस्तानियों को कराया शर्म का अहसास

Pakistan News: भारत ने गुरुवार को कामयाबी के साथ चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कर दिया है और अगले महीने भारत का चंद्रयान-3, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंड करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की इस शानदान मिशन की पूरी दुनिया में तारीफ की जा रही है, क्योंकि अमेरिका, चीन और सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश होगा, जो ये इतिहास रचेगा।

लेकिन, दूसरी तरफ पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने देश में सबसे बड़ा झंडा लगाने की घोषणा की है और इसके लिए उसने 40 करोड़ रुपया खर्च करने का फैसला किया है। जिसके बाद पाकिस्तान के अंदर सवाल पूछे जा रहे हैं, कि एक तरफ भारत चांद पर कदम रखने के लिए मिशन तैयार कर रहा है, जबकि पाकिस्तान अभी तक झंडे पर चांद उतारने से आगे नहीं बढ़ पाया है।

Pakistan vs India

भारत को देख शर्मसार होता पाकिस्तान

इसरो ने चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कर पूरे देश में गर्व और उत्सव की भावना पैदा कर दी है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हुआ, जहां उत्साही दर्शकों ने स्वप्निल अंतरिक्ष मिशन को देखा।

इस बीच, ऑनलाइन यूजर्स ने भी इस महत्वपूर्ण अवसर को गर्व बताया और चंद्रयान-3 की तस्वीरें, लॉन्चिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तैरते रहे। जाहिर है, कुछ पाकिस्तानी, जो अपने देश का भला चाहते हैं, उन्हें भारत की ये उपलब्धि अच्छी तो लगी, लेकिन अंदर ये भावना भी जगी, कि भला पाकिस्तान क्या कर रहा है?

ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी ट्वीटर यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तस्वीरें शेयर कर दोनों देशों की प्राथमिकताओं को दिखाने की कोशिश की। ये तस्वीरें यकीनन भारतीयों के लिए गर्व पैदा करने वाली हैं, क्योंकि भारत जहां चांद पर चंद्रयान भेज रहा है, वहीं पाकिस्तान ने अपने देश में सबसे बड़ा झंडा लगाने की घोषणा की है।

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर शहर में 500 फीट ऊंचा झंडा लगाने की घोषणा की है और इसके लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 2023 में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के लिए 400 मिलियन यानि 40 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इस झंडे के साथ पाकिस्तान सरकार, देश के लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना चाहती है, क्योंकि सेना के खिलाफ देश में जबरदस्त गुस्से का माहौल है।

लेकिन, ट्विटर पर पाकिस्तान के यूजर्स दोनों देशों की प्राथमिकताएं गिना रहे हैं, कि एक तरफ भारत चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान सबसे बड़ा झंडा लगा रहा है।

पाकिस्तान के पत्रकार और यूट्यूब पर इंटरनेशनल रिलेशन से संबंधित शो करने वाले फख़र यूसुफजई ने भी ट्वीटर पर दोनों देशों की प्राथमिकताएं दिखाने वाला एख फोटो अपलोड किया है। और उन्होंने लिखा है, कि 'इस अंतर को महसूस कीजिए।'

पाकिस्तान के कुछ ट्वीटर यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा है, कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में अपनी उपलब्धि का जश्न मना रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने भी साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अपना प्रदर्शन किया है और इस बार उसने सबसे बड़ा झंडा लगाने का फैसला किया है। पाकिस्तान साल 2017 से लगातार सबसे बड़ा झंडा लगाने में भारत को मात दे रहा है।

हालांकि, इस दौरान भारतीय ट्वीटर यूजर्स पाकिस्तानियों के मजे लेने से नहीं चूक रहे थे। कुछ ट्वीटर यूजर्स पाकिस्तान के लोगों के साथ सहानुभूति जता रहे थे।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान में एक तरफ भूखमरी है, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान झंडा लहराने में करोड़ों रुपये बर्बाद कर रहा है। पाकिस्तान को इसी महीने आईएमएफ से 3 अरब डॉलर का लोन मिला है, जिसके बाद पाकिस्तान डिफॉल्ट होने से बचा है।

वहीं, अगर स्पेस प्रोग्राम की बात करें, तो पाकिस्तान की स्पेस टेक्नोलॉजी शून्य पर है। हालाकि, पाकिस्तान के पास अपना अंतरिक्ष एजेंसी है, लेकिन ना तो उसके पास बजट होता है और ना ही पाकिस्तान के पास ऐसे वैज्ञानिक हैं, जो इस दिशा में कोई काम कर सके। पाकिस्तान आज तक अपना एक भी सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च नहीं कर पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+