हताश पाक ने भारत के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

इस्लामाबाद। सीमा पर भारत की मुंहतोड़ जवाब, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी, यूएनओ की के किनारे के बाद हताश पाक ने भारत के खिलाफ एन नया पैंतरा फेंका है। पाकिस्तान ने अपनी संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। जिसमें इस बात की निंदा की गयी कि सीमा पर फायरिंग के लिए भारत जिम्मेदार है। साथ ही एक बार फिर से पाक ने विश्व समुदाय के सामने अपनी हाथ फैलाते हुए मामले में दखल की मांग की है।

pak
उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत कभी भी सीजफायर का उल्लंघन नहीं करता है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी संसद में पेश निंदा प्रस्ताव में सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के लिए भारत को पूरी तरह से भारत को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। भारत की ओर कार्रवाही के चलते अब तक 13 पाकिस्तान के नागरिक मारे जा चुके हैं।

निंदा प्रस्ताव में कश्मीर का मुद्दा भी उठाया गया। इसमें कहा गया कि भारत पाकिस्तान से परमाणु शक्ति संपन्न देश की तरह व्यवहार करे। साथ ही भारत को पाकिस्तान के अंदरूनी मसलों में दखल नहीं देने की चेतावनी दी गयी। बहरहाल पाकिस्तान की यह हरकत पाक के नेतृत्व की हताशा को साफ दर्शाता है। भारत ने सीमा पर जिस तरह से पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है उसकी उम्मीद पाकिस्तान को भी नहीं थी।

वहीं पाक की इस प्रस्ताव की राकांपा के वरिष्ठ नेता माजिद मेनन ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो गई है। पाकिस्तान की यह हठधर्मी है वह लगातार फायरिंग कर हम पर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। पाक की इस रणनीति का भारत माकूल जवाब देना चाहिए। उधर जदयू के वरिष्ठ नेता अली अनवर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। पाक को अपनी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+