पेशावर स्कूल हमले के दोषी 5 आतंकियों को सजा-ए-मौत, एक को उम्र कैद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने हार्डकोर आतंकवादियों को मौत की सजा सुनायी है, यह सभी आतंकवादी पिछले साल पेशावार में हुए स्कूली हमले के दोषी थे। जबकि एक अन्य आंतकवादी को आजीवन कारावास दिया गया।
आईये जानते हैं फैसले की खास बातें
- पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने मौत की सजा की पुष्टि की।
- आपको बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान तालिबान ने दिसंबर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर भीषण हमले को अंजाम दिया था,।
- इस हमले में 150 लोग मारे गए थे, जिनमें सबसे ज्यादा मासूम बच्चे बलि चढ़े थे।
- सैन्य अदालत ने मई में कराची में अल्पसंख्यक इस्मायली समूह के एक बस पर हमले में शामिल एक दोषी को मौत की सजा सुनाई।
- कराची के सफूरा चौरंगी इलाके के निकट इस हमले में 40 से अधिक लोगों की जान गई थी।
- आतंकवादियों के अलावा एक अन्य आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्य है।
- उसे 2011 में कराची के सफूरा चौक में पाकिस्तान रेंजर्स के सैनिकों पर हमले में संलिप्तता को लेकर मौत की सजा सुनाई गई है।
- मालूम हो कि 14 अगस्त को भी यह खबर आयी थी, जिसके बाद दोषियों के पास अपील करने का मौका थालेकिन अभी तक किसी ने कोई अपील नहीं की है।
- फिलहास सुरक्षा कारणों से फांसी देने का दिन और समय बताया नहीं गया है।













Click it and Unblock the Notifications