BSF के हमले पर पाकिस्तान में सन्नाटा, ISPR ने कहा: भारतीय फायरिंग में 3 पाक नागरिक घायल
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज अपने शहीद जवान राधा हजरा की शहादत का बदला लिया। BSF जम्मू के IG राम अवतार ने कहा कि कल (3 जनवरी) को हमारा जवान फॉर्वर्ड पोस्ट पर तैनात था, जो पाक की गोलीबारी में शहीद हो गया था। राम अवतार ने कहा कि BSF ने आज एक जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियों, सोलर पैनल और हथियारों को नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्रवाई में 10-12 पाक रेंजर मार गिराए गए हैं। हालांकि पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की संख्या के बारे में BSF ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इस पूरी घटना पर अब तक पाकिस्तान और वहां की मीडिया चुप्पी साधे हुए है।

ISPR ने कहा...
पाकिस्तानी सेना के पब्लिक रिलेशन विंग ISPR ने भारत में इस खबर चलने के 2-3 घंटे बाद टि्पणी की। ISPR की ओर से कहा गया है कि 'भारतीय सेना ने गुरुवार को सियालकोट के जफरवाल सेक्टर में वर्किंग सीमा के साथ युद्ध विराम का उल्लंघन किया, जिसमें तीन निर्दोष पाकिस्तानी नागरिक को घायल कर दिया गया।' ISPR ने कहा कि 'पाकिस्तानी सेना ने एक भारतीय पोस्ट को निशाना बनाया, एक भारतीय सैनिक को मार गिराया और दो घायल हो गए। पोस्ट को खत्म कर दिया गया।'

1 घुसपैठिए को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में भी बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज भारतीय जवानों ने सुबह करीब 5:45 बजे अरनिया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी के समीप एलओसी पर दो-तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी शुरू की, जिसमें एक घुसपैठिया ढेर हो गया, जबकि बाकी भाग निकले।

सीमा पार से लगातार फायरिंग
मालूम हो कि बुधवार को जम्मू- कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था, पाकिस्तान सीमा पार से लगातार फायरिंग कर रहा था, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय वीरों ने दिया है। इस बारे में बीएसएफ आईजी ने मीडिया को जानकारी दी कि बीएसफ जवानों ने बुधवार को 3 पाकिस्तानी मोर्टार की पोजिशंस का पता लगाया, आज उन्हें निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications