Pak Google Trends: पाकिस्तान में गूगल पर क्या सर्च कर रहे लोग? IPL में दिखा लोगों का इंटरेस्ट, लीक हुआ डेटा

Pak Google Data: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, अक्सर अपनी अतरंगी बातों और कामों के लिए भारत में चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया जिसमें Google सर्च ट्रेंड्स ने यह दिखाया है कि पाकिस्तानी लोग गूगल पर क्या-क्या जरूरी और क्या-क्या अनर्गल चीजें सर्च कर रहे हैं। एक और खास बात, कई पाकिस्तानियों का जबरदस्त इंटरेस्ट IPL में भी रहता है। भले ही IPL पाक में बैन हो लेकिन लोग पूरी जानकारी रख रहे हैं।

'How To' सर्च में भी IPL का दबदबा

पिछले 30 दिनों के सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग "How to" सर्च को देखें तो पता चलता है कि पाकिस्तानी यूजर्स अपने रोजमर्रा के डिजिटल कामों के साथ-साथ IPL 2026 में भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। यानी लोग सिर्फ टेक्निकल सवाल ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़े सवाल भी बराबर सर्च कर रहे हैं।

Pak Google Trends

IPL देखने के तरीके सबसे ज्यादा सर्च किए गए

जैसा कि उम्मीद थी, "Pakistan mein IPL kaise dekhein?" यानी "How to watch IPL in Pakistan?" सबसे ज्यादा सर्च किया गया खेल से जुड़ा सवाल बन गया है। दरअसल 2025 में भारतीय अधिकारियों ने PTV Sports और Ten Sports जैसे पारंपरिक टीवी चैनलों पर IPL मैचों की ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पाकिस्तान के फैंस ने ऑनलाइन विकल्प ढूंढना शुरू कर दिया।

सिर्फ क्रिकेट नहीं, पेट्रोल सब्सिडी भी सर्च में

क्रिकेट के अलावा Google डेटा यह भी दिखाता है कि पाकिस्तान में लोग आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। खासतौर पर ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की चिंता साफ दिखती है। इसी वजह से "Petrol subsidy kaise milegi?" और "Petrol subsidy ke liye apply kaise karein?" जैसे सवाल भी काफी सर्च किए जा रहे हैं।

टेलीकॉम से जुड़े छोटे सवाल भी टॉप पर

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सवालों में टेलीकॉम से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। जैसे:

• "How to Cehck Zong/Jazz/Ufone number kaise check karein?"
• "Jazz balance kaise check karein?"
• "PTA tax kaise check karein?"

ये सर्च दिखाते हैं कि लोग अपने मोबाइल और नेटवर्क से जुड़े बेसिक कामों के लिए भी गूगल पर निर्भर हैं।

प्राइवेसी को लेकर भी चिंतित पाकिस्तानी

इसके अलावा इंटरनेट सुरक्षा से जुड़े सवाल भी ट्रेंड में हैं। जैसे-

• "Facebook ya WiFi password kaise change karein?"
• "Google ya Instagram account kaise delete karein?"
• "Gmail account kaise recover karein?"

यह दिखाता है कि लोग अपनी डिजिटल सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा के कामों से जुड़े सर्च

रोजमर्रा और टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल भी काफी सर्च किए गए। इनमें शामिल हैं:

• "E-challan online kaise check karein?"
• "Percentage kaise nikalein?"
• "Laptop par screenshot kaise lein?"

ये सर्च इस बात की ओर इशारा करते हैं कि लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटरनेट पर भरोसा कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+