डिप्रेशन वाले ट्वीट पर ट्रोल हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, लोगों ने कहा- अब इन्हें अल्लाह ही बचाएगा

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने चिंता और अवसाद को दूर करने के लिए एक इस्लामी प्रार्थना ट्वीट किया था। इस ट्वीट में वित्तमंत्री ने अपने फॉलोअर्स के लिए प्रार्थना की कुछ लाइनें भी लिखी थीं।

Ishaq Dar Tweet

Image: PTI

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार का एक इस्लामी प्रार्थना वाला ट्वीट इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को पाकिस्तान की बदहाल होती अर्थव्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल इसी महीने की पांच तारीख को पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने चिंता और अवसाद को दूर करने के लिए एक इस्लामी प्रार्थना ट्वीट किया था। इस ट्वीट में वित्तमंत्री ने अपने फॉलोअर्स के लिए प्रार्थना की कुछ लाइनें भी लिखी थीं।

देश की बिगड़ती वित्त व्यवस्था से जोड़ रहे लोग

अब इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वित्त मंत्री इशाक डार के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के कई ट्विटर यूजर्स इसे देश में बिगड़ती वित्तीय स्थिति से निपटने के तरीके से जोड़ रहे हैं। मानसिक समस्याओं को दूर करने वाले इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे ट्वीट का मतलब तो यही है कि पाकिस्तान की समस्या अब हाथ से बाहर निकल चुकी है और खुद वित्तमंत्री भी अल्लाह से प्रार्थना करने में जुट गए हैं कि कैसे देश को दिवालिया होने से बचाया जाए।

ट्विटर यूजर्स ने जमकर लिए मजे

एक ट्विटर यूजर ने वित्त मंत्री पर तंज करते हुए लिखा कि वे विभिन्न देशों और बहुपक्षीय संगठनों से लिए गए कर्ज को चुकाने में चूक नहीं करते हैं। एक यूजर ने जवाब देते हुए यहां तक कह दिया कि,'भाई, हमें भी लोन डिफॉल्ट से बचने की दुआ सुना दीजिए।'' वित्त मंत्री इशाक डार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए तीसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि, "ब्रिटेन की यात्रा से वापस आने के बाद से हमारे वित्त मंत्री ने हमारे लिए जो सबसे अच्छा काम किया है, वो है एनएबी से अपनी खुद की संपत्ति जारी करना।"

पाकिस्तान पर 130 अरब डॉलर का कर्ज

गौरतलब हे कि, इस हफ्ते की शुरुआत में, पाकिस्तान बिजनेस फोरम ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान से देश में 'वित्तीय आपातकाल' के खिलाफ आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया था। पीबीएफ के सीईओ ने कहा था कि, "हमारे पास अभी भी 130 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+