Pahalgam Attack: पहलगाम अटैक के बीच हॉस्पिटल में भर्ती हुए पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, गोपनीय लेटर ने खोले राज!
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच खबर है कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर को लेकर एक लेटर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस लेटर की पुष्टि हमारी संस्था नहीं करती है।

इस हॉस्पिटल में भर्ती हैं शहबाज शरीफ
वायरल हुए लेटर में लिखा गया है कि, यह सूचित किया जाता है (पूर्ण गोपनीयता के साथ) कि इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के माननीय प्रधानमंत्री को दिनांक 27 अप्रैल 2025 को रावलपिंडी स्थित कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार हेतु भर्ती किया गया है।
इस बीमारी का चल रहा है इलाज
लेटर में आगे लिखा गया है कि, यह उपचार बवासीर (haemorrhoids) से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में हैं।
नवीनतम जानकारी के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और वे निर्धारित उपचार पद्धति पर सकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह भर्ती सावधानीपूर्वक और मानक चिकित्सीय प्रक्रिया के अंतर्गत की गई है, जैसा कि उनके उपस्थित चिकित्सकों द्वारा परामर्शित किया गया।
कड़ी गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश
वहीं वायरल हो रहे पत्र में लिखा गया है कि, सभी संबंधित कार्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस सूचना की कड़ी गोपनीयता बनाए रखें। जब तक प्रधानमंत्री कार्यालय के मीडिया विंग अथवा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अधिकृत रूप से अनुमति न दी जाए, तब तक इस विषय में मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर कोई जानकारी साझा न की जाए।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: 100-200 नहीं इतने भारतीय फंसे थे पाकिस्तान में, वाघा बॉर्डर पर उमड़ा भारतीयों का सैलाब!
भारत और पाकिस्तान में माहौल गर्म
बता दें कि, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जो 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। प्रतिबंधित पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
पीएम मोदी दे चुके हैं चेतावनी
इस हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान पर कई कार्रवाई कर चुका है। वहीं पीएम मोदी इस घटना के बाद दुनिया को संदेश देते हुए कहा था कि, भारत हर एक आतंकी और उसके सरपरस्तों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सज़ा दिलाकर ही दम लेगा। हम उन्हें धरती के अंतिम कोने तक ढूंढ निकालेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। आतंकवाद अब बख्शा नहीं जाएगा।'
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications