'Govinda से मुझे बेवफाई मिली, धोखा दिया', पत्नी सुनीता आहूजा का पति के अफेयर्स पर बड़ा खुलासा, बताई ऐसी सच्चाई

Govinda and Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिएलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहीं सुनीता आहूजा ने अपनी शादी, रिश्तों में आई मुश्किलों और परिवार को लेकर खुलकर बातचीत की है। शो के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि जिंदगी में जो कुछ हुआ, उसे अब बदलना संभव नहीं है और वह फिलहाल अपने बच्चों की खुशी को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं।

शादी में आई चुनौतियों पर खुलकर बोलीं सुनीता आहूजा
शो में को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा से उनके पुराने इंटरव्यूज में किए गए चीटिंग और धोखे से जुड़े बयानों पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जो बातें बीत चुकी हैं, उन पर अब ज्यादा सोचने का कोई फायदा नहीं है। सुनीता आहूजा ने इशारों में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम के साथ कई तरह की परिस्थितियां जुड़ी होती हैं और कई बार परिवार को उन्हें स्वीकार करना पड़ता है। उनका कहना था कि उम्र के इस पड़ाव पर वह तनाव बढ़ाने के बजाय शांति से जीवन जीना पसंद करती हैं।

Govinda and Sunita Ahuja

'मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं'

बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसी परिस्थितियां उन्हें परेशान नहीं करतीं, तो सुनीता आहूजा इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा उनके बच्चे हैं और अब उनका पूरा ध्यान उन्हीं पर केंद्रित है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी इंसान को हर समय नियंत्रित करना या उसकी हर गतिविधि पर नजर रखना संभव नहीं होता। रिश्तों में भरोसा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता दोनों जरूरी हैं, इसलिए उन्होंने चीजों को लेकर ज्यादा सोचने के बजाय उन्हें स्वीकार करना सीख लिया है।

अलग-अलग घरों में रहने की बताई वजह

सुनीता आहूजा ने ये भी खुलासा किया कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं। हालांकि उन्होंने इसे रिश्ते में दूरी से जोड़ने के बजाय निजी स्पेस की जरूरत बताया। उनके अनुसार गोविंदा के घर पर अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है जबकि उन्हें अपनी निजी जिंदगी में शांति और प्राइवेसी पसंद है। यही वजह है कि उन्होंने अलग रहने का फैसला किया ताकि दोनों अपनी-अपनी सुविधानुसार जीवन जी सकें।

सालों से चर्चा में रहे गोविंदा के अफेयर के किस्से

-जानकारी के अनुसार गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। खासतौर पर 90 के दशक में एक्ट्रेस नीलम के साथ उनके रिश्तों की चर्चाएं खूब सुर्खियों में रही थीं।

-पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम एक मराठी एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। हालांकि इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इन्हें लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रही है।

पहले भी कर चुकी हैं कथित अफेयर पर टिप्पणी

दिसंबर 2025 में दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर गोविंदा के नाम से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने दावा किया था कि जिस महिला का नाम उनके पति के साथ जोड़ा जा रहा है, वह मनोरंजन जगत से नहीं है और उसका मकसद प्यार नहीं बल्कि आर्थिक लाभ हो सकता है। उस समय भी सुनीता आहूजा ने उम्मीद जताई थी कि परिवार से जुड़े सभी विवाद जल्द खत्म होंगे और आने वाले समय में उनका परिवार फिर से खुशहाल माहौल में नजर आएगा।

क्या रिश्ते में आ चुकी है नई समझदारी?

'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा की बातों से ये साफ झलकता है कि उन्होंने जीवन के उतार-चढ़ाव को स्वीकार करना सीख लिया है। जहां एक तरफ उन्होंने अपने रिश्ते की मुश्किलों को छिपाने की कोशिश नहीं की, वहीं दूसरी ओर परिवार और बच्चों को प्राथमिकता देने की बात भी मजबूती से रखी। यही वजह है कि उनके बयान एक बार फिर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+