Kashmir Attack: 100-200 नहीं इतने भारतीय फंसे थे पाकिस्तान में, वाघा बॉर्डर पर उमड़ा भारतीयों का सैलाब!
Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने वीजा रद्द कर दिया है। नागरिकों को अपने देश लौटने की सलाह दी गई है।
इसी बीच दोनों देशों से लोगों को जाने का सिलसिला जारी है। पंजाब स्थित वाघा-अटारी बॉर्डर से दोनों देशों के लोग स्वदेश लौट रहे हैं।

अब तक इतने देश लौटे स्वेदेश
पिछले छह दिनों में 1,000 से अधिक भारतीय नागरिक पाकिस्तान से वाघा बॉर्डर के जरिए अपने घर लौट चुके हैं। इसी तरह, सोमवार तक 800 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक भी अपने घर वापस लौट चुके हैं।
एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के दीर्घकालिक वीजा धारकों को वापसी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जांच के बाद ही मिल रही है एंट्री
रविवार को, 236 पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान लौटे, जबकि 115 भारतीय नागरिक भारत में प्रवेश कर सके। वाघा बॉर्डर पर, पाकिस्तान रेंजर्स और भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने लौट रहे नागरिकों के कागजातों की गहन जांच के बाद उन्हें आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने दी।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत की सख्ती से दहशत में पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने भाई शहबाज को दी कूटनीतिक नसीहत!
भारत और पाकिस्तान में तनाव के माहौल
बता दें कि, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जो 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। प्रतिबंधित पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
इस घटना के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत के कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने अटारी के एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को बंद करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद से ही दोनों देश के लोग अपने-अपने देश लौट रहे हैं।
दोनों देशों ने रद्द किया VISA
नई दिल्ली ने SAARC वीजा विशेषाधिकार (SAARC Visa Exemption Scheme - SVES) को समाप्त कर दिया, जिससे भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के यात्रा वीजा रद्द कर दिए गए। इसके जवाब में इस्लामाबाद ने भी यही कदम उठाया।
30 अप्रैल तक पाकिस्तान से भारत लौट सकते हैं Indian
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने घोषणा की कि पाकिस्तान नागरिकों को जारी किए गए सभी वैध भारतीय वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। वहीं पाकिस्तान से भारत लौटने का आखिरी तारीख 30 अप्रैल है।
भारत के कदमों का अनुसरण करते हुए, इस्लामाबाद ने भी गुरुवार को वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया, भारतीय नागरिकों के SAARC वीजा रद्द कर दिए और भारतीय उच्चायोग के सैन्य सलाहकारों को देश छोड़ने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications