Aaj Ka Mausam: मुंबई में बारिश का तांडव, दिल्ली में बरसे बादल, 15 राज्यों में Rain Alert
Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जुलाई को देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है, उसने 15 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है, मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में तो बुधवार से ही लगातार बरसात हो रही है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया गया है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
गुरुवार को जिन राज्यों में चेतावनी जारी की गई हैं, उनमें त्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के नाम शामिल हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के निवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, आज सुबह यहां पर बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है, आईएमडी ने यहां पर अलर्ट पहले से जारी किया था। विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिससे राजधानी के लोगों को उमस और पसीने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
मानसून पूरी तरह सक्रिय
दिल्ली में जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान मानसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान लगाया गया है। 2 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके बाद, आगामी 3 जुलाई से लेकर 6. जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में लगातार गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बहुत मजबूत बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
बिहार में भी मानसून काअसर देखने को मिल रहा है, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और मुजफ्फरपुर सहित कुल 18 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर संभागों में लगातार हो रही बरसात ने सामान्य जनजीवन को बदल दिया है। इस बारिश से जहां प्रमुख नदियों जैसे नर्मदा और बेतवा का जलस्तर बढ़ा है, वहीं बड़े जल जलाशयों के भी तेजी से भरने की खबर है। हालांकि, निचले शहरी इलाकों में जलजमाव प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन की गंभीर चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री जैसी चारधाम यात्रा के मार्गों पर भूस्खलन का खतरा सबसे अधिक बढ़ गया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी मार्ग संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
मानसून के तेवर आक्रामक
हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के तेवर आक्रामक नजर आ रहे हैं। शिमला, कुल्लू, मनाली और चंबा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी बारिश के कारण कई स्थानीय संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर तेजी से ऊपर उठ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने नदियों के नजदीकी संवेदनशील इलाकों में बचाव दलों को मुस्तैद कर दिया है। पर्यटकों को नदी किनारों और पहाड़ों पर ट्रेकिंग न करने की सलाह दी गई है।
केरल राज्य में होगी भारी बरसात
केरल के अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोल्लम और त्रिशूर समेत सात जिलों में मौसम काफी खराब रहने की आशंका व्यक्त की है, येलो अलर्ट जारी है। मछुआरों से समुद्र में ना जानें की सलाह दी है।














Click it and Unblock the Notifications