IPL के टॉप स्कोरर को क्यों नहीं मिल रहा मौका? वैभव सूर्यवंशी की अनदेखी पर भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar On Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। टीम मैनजमेंट ने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ डर्हम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भी वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करते हुए बेंच पर ही बिठाए रखा। मैनजमेंट ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे अपने अनुभवी और वर्ल्ड कप विजेता टॉप ऑर्डर पर ही भरोसा बनाए रखा।

जितनी देरी, उतना बढ़ेगा दबाव: गावस्कर (Sunil Gavaskar On Vaibhav Sooryavanshi)

युवा खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम प्रबंधन की रणनीति पर प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर का मानना है कि डेब्यू में जितनी देरी होगी, खिलाड़ी पर उम्मीदों का बोझ उतना ही बढ़ता जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को जब भी मौका मिलेगा, यह देरी उन पर दबाव को थोड़ा और बढ़ा देगी।

aibhav Sooryavanshi 1

वैभव को लेकर कही ये बड़ी बात

हालांकि, महज 15 साल की उम्र में खिलाड़ी मानसिक रूप से दबाव के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचते। वैभव यह अच्छी तरह जानते हैं कि अगर उन्हें सीरीज के दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिलता है, तो उन्हें तुरंत प्रदर्शन करके दिखाना होगा। यह चुनौती हमेशा बनी रहती है। हालांकि, गावस्कर ने इसका एक सकारात्मक पहलू भी बताया। उन्होंने कहा कि वैभव फिलहाल इस सीनियर टीम के माहौल में रहकर काफी खुश हैं। मौजूदा समय में भारतीय टीम में कई शानदार और विश्व स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं। इतने बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और उनसे लगातार सीखना इस उम्र में वैभव के लिए एक बेहतरीन अनुभव है।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!

बारिश की भेंट चढ़ा पहला मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह पहला टी20 मुकाबला लगातार तेज बारिश के कारण बेनतीजा रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंदों पर 59 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को संभाला। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने भी 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया।

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए गेंदबाजों के पसीने! आज खेलेंगे या नहीं? कोच ने खोला सबसे बड़ा राज!
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए गेंदबाजों के पसीने! आज खेलेंगे या नहीं? कोच ने खोला सबसे बड़ा राज!

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं सीनियर बल्लेबाज

दूसरी ओर संजू सैमसन (1 रन) और ईशान किशन (0) जैसे बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। भारतीय पारी समाप्त होते ही बारिश तेज हो गई, जिसके चलते इंग्लैंड को लक्ष्य का पीछा करने का मौका ही नहीं मिल सका। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी कौन...? श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा, आखिर क्या है पूरा माजरा!
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी कौन...? श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा, आखिर क्या है पूरा माजरा!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+