Lebanon Explosion: हिज्बुल्लाह सांसद का बेटा, 10 साल की बच्ची की मौत, अंधे हुए ईरानी दूत, पेजर हमले से तबाही

Pager Blasts in Lebanon: कम्युनिकेशन के लिए पेजर का इस्तेमाल करने वाले हिज्बुल्लाह ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, कि उसकी सबसे बड़ी मजबूती को ही नेस्तानाबूत कर दिया जाएगा। कल देर शाम पेजर हमले में हिज्बुल्लाह और लेबनान के कम से कम 3000 लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत हुई है।

17 सितंबर 2024 को लेबनान में एक कॉर्डिनेटेड हमले में हजारों पेजर एक साथ फट गए, जिससे व्यापक तबाही मची है। इन विस्फोटों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक लड़की और हिज्बुल्लाह सांसद का बेटा शामिल है।

Lebanon Explosion

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में 200 की हालात काफी गंभीर है। वहीं, घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं, जिनका एक आंख फट गया है और दूसरी आंख को बचाने के लिए डॉक्टर संघर्ष कर रहे हैं। पेजर मुख्य रूप से हिज्बुल्लाह के लड़ाके इस्तेमाल करते हैं, ताकि इजराइली खुफिया एजेंसियां उन्हें ट्रैक ना कर सकें। लेकिन, इस बार पेजर में ही बन लगा दिया गया था और फिर एक उनमें धमाके कर दिए गये।

लेबनान और सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में विस्फोट हुए हैं, जिससे अस्पतालों में हताहतों की संख्या बढ़ गई है। लगभग 150 अस्पतालों में पीड़ितों को भर्ती किया गया है, और लेबनानी सरकार ने रक्तदान की अपील जारी की है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों को अपने पेजर को नष्ट करने की सलाह दी है और घायल व्यक्तियों की आमद के कारण अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी।

हिज्बुल्लाह का कम्युनिकेशन नेटवर्क खत्म?

इस घटना ने हिज्बुल्लाह के संचार नेटवर्क की कमजोरियों को उजागर कर दिया है और पश्चिम एशिया में तनाव को बढ़ा दिया है। 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल और हिज्बुल्लाह ने एक दूसरे की सीमा पार से छिटपुट हमले किए हैं, लेकिन इस बार हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर हमले का आरोप लगाते हुए तीव्र एक्शन लेने की कसम खाई है।

लगातार इजरायली सर्विलांस को काउंटर करने के लिए ही हिज्बुल्लाह ने अपने कम्युनिकेशन सिस्टम को पेजर जैसे कम तकनीक वाले विकल्पों में बदल दिया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि वे खुफिया सूचनाओं को पेजर के जरिए क्रैक होने से रोक देंगे। लेकिन, इन उपकरणों में भी बम फिट कर दिया गया, जिससे अब हिज्बुल्लाह के लिए एक सुरक्षित कम्युनिकेशन बनाना काफी मुश्किल हो गया है।

हिज्बुल्लाह ने ली इजराइल के खिलाफ कसम

हिज्बुल्लाह ने हमले की निंदा करते हुए इजराइल के खिलाफ प्रतिशोध की कसम खाई है, और उसने इस हमले को "नरसंहार" करार दिया है और इस हमले के लिए लिए "कठोर प्रायश्चित" का वादा किया है। इन आरोपों के बावजूद, इजराइली सेना ने ऑपरेशन पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और इजराइल के लिए अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही का आह्वान किया।

लेबनान और सीरिया के बीच अलग-अलग रिपोर्ट के कारण पीड़ितों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मारे गए लोगों में आठ हिज्बुल्लाह सदस्य और सीरिया के सात लोग शामिल हैं। एक हाई-प्रोफाइल पीड़ित ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी हैं, जिनकी आंखे खराब हो चुकी हैं।

इस हमले को हिज़्बुल्लाह के इतिहास में "सबसे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन" बताया गया है। कथित तौर पर ये उपकरण ताइवान की फर्म गोल्ड अपोलो ने बनाए थे, जिन्हें हिज्बुल्लाह ने तस्करी कर मंगवाया था, लेकिन बीच में ही इनमें विस्फोटक लगा दिए गये, जिन्हें दूर से ही विस्फोट किया जा सकता था। इस तरीके से बड़े पैमाने पर जनहानि हुई और लेबनान और सीरिया में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस अभूतपूर्व हमले ने हिज्बुल्लाह के भीतर सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में इजराइल और हिज्बुल्लाह समर्थित ताकतों के बीच चल रहे संघर्ष को और तनावपूर्ण कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+