इटली में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही नाव चट्टान से टकराकर डूबी, कम से कम 40 की मौत
Italy Migrant Shipwreck: इटली के कालाब्रिया के दक्षिणी तट पर बड़ा हादसा हुआ। इटली की समाचार एजेंसियों ने बताया कि दक्षिणी इटली में एक नाव डूबने से समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले हैं।

File Image: PTI
इटली के इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र के पूर्वी तट पर प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक नाव डूब गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। इटली से आ रही मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस घटना में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 27 शवों को क्रोटोन प्रांत में एक समुद्र तटीय सैरगाह स्टेकाटो डी कट्रो के तट पर बहते हुए पाया गया। प्रशासन वहां तलाशी और बचाव अभियान चला रहा है। एक स्थानीय न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रवासी मजदूरों से भरी नाव बीच समुद्र में दो टुकड़ों में टूट गई। राष्ट्रीय अग्निशमन और बचाव विभाग ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर लिखा, "प्रवासियों में से लगभग 40 लोगों के मरने की सूचना है।"
100 से अधिक लोग थे सवार
स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे। बचावकर्मियों ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने 28 शव बरामद किए हैं और 3 को धाराओं में घसीटते हुए देखा है। उन्होंने बताया कि करीब 40 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय समाचार एजेंसी Adnkronos के मुताबिक ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रवासियों को ला रहा जहाज खराब मौसम के दौरान चट्टानों से टकरा गया। आपको बता दें कि समुद्र के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए इटली मुख्य लैंडिंग बिंदुओं में से एक है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन मिसिंग माइग्रेंट्स प्रोजेक्ट के अनुसार, 2014 के बाद से केंद्रीय भूमध्य सागर में 20,333 लोग मारे गए हैं या लापता हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications