अमेरिका में 21 हजार भारतीय गैर कानूनी रूप से रह रहे हैं, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। अमेरिकी आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल 21 हजार से ज्यादा भारतीय अपनी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी उनके देश में रुके हुए हैं। अमेरिका में पिछले साल 7,00,000 से ज्यादा विदेशियों को वीजा की अवधि खत्म होने के बाद देश से जाना था, लेकिन वे अधिक समय तक रुके रहे हैं। अमेरिकी आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय सालाना रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर 2016 से सितंबर 2017 तक अमेरिका पहुंचे 7,01,900 विदेशी नागरिक ऐसे थे, जिन्होंने अपनी वीजा अवधि से ज्यादा समय देश में गुजारा।

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको के साथ सीमा पर अरबों डॉलर की लागत से दीवार बना कर सीमा को सुरक्षित बनाने की बात कही है। इसमें बताया गया है कि 2017 में भारत के करीब 10.7 लाख लोग बी-1 या बी-2 वीजा के जरिए अमेरिका पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए कोटा सिस्टम खत्म करने की उठी मांग
रिपोर्ट के अनुसार, करीब 12,498 भारतीयों का कोई रिकॉर्ड नहीं है, जो माना जा सकता है कि वे एक अवैध अप्रवासी के रूप में अमेरिका में रह रहे हैं। इन भारतीयों में से 1,708 ने अपने वीजा की समाप्ति के बाद अमेरिका छोड़ दिया, जबकि देश छोड़ने वाले
बता दें कि पिछले साल एक लाख 27 हजार 435 भारतीय छात्र और रिसर्च स्कॉलर एफ, जे और एम वीजा लेकर अमेरिका पहुंचे थे। इनमें से 4,400 भारतीय वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में ठहरे रहे। बाद में1,567 लोग यहां से चले गए, लेकिन 2,833 लोग अब भी अमेरिका में रुके हुए हैं।
यह भी पढ़ें: H-1B वीजा में जीवनसाथी से जुड़ा एक नियम खत्म करके भारतीयों की मुश्किलें बढ़ाएंगे डोनाल्ड ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications