इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा में 127 लोगों की मौत
जकार्ता, 02 अक्टूबर। इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान बड़ी हिंसा का मामला सामने आया है। यहां मैच के दौरान हुई हिंसा में 174 लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट जावा में फुटबॉल मैच के बाद उग्र दर्शक पिच पर पहुंचकर एक दूसरे से भिड़ गए। इस हिंसा में 174 लोगों की जान चली गई, जिसमे 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार स्टेडियम में 34 लोगों की मौत हुई, जबकि बाकी लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

मरने वालों में बच्चे और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दरअसल मलांग स्थित कांजुरुहान स्टेडियम में फुटबॉल मैच चल रहा था। मैच में अरीमा फुटबॉल क्लब अपने चिर प्रतिद्वंदी पर्सेबाया से मैच हार गया था। अरीमा फुटबॉल क्लब का यह होम ग्राउंड था। हार के बाद क्लब के समर्थक मैदान में घुस गए जिसके बाद झड़प शुरू हो गई और इस झड़प में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमे देखा जा सकता है कि दर्शक मैदान से लोग जाली पर चढ़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिससे मैदान में काफी धुंआ भर गया था, लोग इससे बचने के लिए भागने लगे। जब यह पूरा हंगामा खत्म हुआ तो उसके बाद मची भगदड़ सड़क पर भी देखने को मिली।
मैदान के भीतर बढ़ते दंगे को देखते हुए बड़ी संख्या में आर्म्ड फोर्सेज को बुला लिया गया। लेकिन जबतक सुरक्षाकर्मी यहां पहुंचते तबतक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी थी। इस हिंसा की घटना के बाद बीआरआई लिगा1 लीग को अगले 7 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है। ईस्ट जावा कांजुर्हान स्टेडियम में हुए इस मैच में जिस तरह से हिंसा हुई उसके देखकर हर को स्तब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications