सामने आया चीनियों का असली रूप, बड़े निर्दयी होते हैं ड्रैगन के लोग
चीन। अगर आप किसी को सड़क पर एक्सीडेंट में पड़े हुए देखेंगे तो एक बार उसकी मदद करने के लिए जरूर दौड़े चले जाएंगे। लेकिन चाइना के हैनन प्रॉविंस में लोगों की संंवेदनहीनता का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, यहां एक्सीडेंट की ऐसी घटना सामने आयी है जिसे देखकर शायद आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे। इस पूरी घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह एहसास आपको तभी हो पाएगा जब आप इसका पूरा वीडियो देखेंगे।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला काफी भीड़भाड़ वाले इलाके से रोड क्रॉस करने की कोशिश करती है। रोड क्रॉस करने के दौरान वह जैसे ही जेब्रा क्रॉसिंग में खड़ी होती है। इतने में एक फर्राटे से दौड़ती हुई कार उस महिला को हिट कर देती है। वह महिला वहीं गिर पड़ती है। फिर भी उसे देखने वाला हर एक शख्स उसे नजरअंदाज करता चला जाता है। वहां पर कारें रुकती हैं। सड़क से गुजरते हुए लोग रुकते हैं। चीन में लोगों की इतनी निर्दयता कि उन्हें जैसे कोई फर्क पड़ता ही नहीं है। बस वह वहां से निकलते चले जाते हैं।
अभी तक वो महिला सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी थी। वहां से गुजर रही दूसरी कार को वो महिला नजर नहीं आती है। दूसरी कार उसे फिर से हिट कर देती है। इस दर्दनाक हिट के बाद महिला और भी ज्यादा बेसुध हो जाती है। करीब आधे से एक घंटे वहां पड़े रहने के बाद भी उसे कोई नहीं उठाता है। अंत में एक महिला वहां से गुजरती है तो उसे उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications