कनाडा में मोबाइल और इंटरनेट ठप, रेल, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, हो गया बड़ा नुकसान

कनाडा के सबसे बड़े मोबाइल और इंटरनेट प्रदाता रोजर्स को बैंक के एटीएम और आपातकालीन सेवा हॉटलाइन प्रभावित होने से एक बड़ा नुकसान हुआ है।

ओटावा, 9 जुलाई : कनाडा (canada internet service) में मोबाइल और इंटनेट सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रोजर्स आउटेज पूरे कनाडा में उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है। इसकी वजह से सेलुलर और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रोजर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "हम जानते हैं कि हमारे ग्राहकों के लिए जुड़े रहना कितना महत्वपूर्ण है।

कनाडा में इंटरनेट प्रभावित

कनाडा में इंटरनेट प्रभावित

कनाडा के सबसे बड़े मोबाइल और इंटरनेट प्रदाता रोजर्स को बैंक के एटीएम और आपातकालीन सेवा हॉटलाइन प्रभावित होने से एक बड़ा नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने की वजह से पासपोर्ट कार्यालय और अराइवकैन ऐप भी प्रभावित हुआ है। इस वजह से कई सारे लोग अपना काम करने के लिए कॉफी शॉप के आसपास देखे गए।

असुविधा के लिए खेद है

असुविधा के लिए खेद है

रोजर्स कम्युनिकेशंस इंक () ने इस समस्या के लिए खेद जताते हुए कहा, वे जल्द से जल्द इंटरनेट सुविधा फिर से बहाल करने की कोशिश कर रहे है। खबर के मुताबिक, आउटेज की समस्या सुबह से शुरू हुई और शाम होते होते लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। बिना इंटरनेट के सारा काम ठप हो गया और लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। खबर के मुताबिक, इस बड़ी समस्या की वजह से खुदरा विक्रेताओं, क्रेडिट कार्ड प्रोसेसर, पुलि्स और अदालतों, एयरलाइंस और ट्रेन नेटवर्क समेत अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

बिना इंटरनेट के कैसे चलेगी जिंदगी

बिना इंटरनेट के कैसे चलेगी जिंदगी

आप खुद सोच सकते हैं कि, इस भागते जिंदगी में अगर एक मिनट के लिए इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो लोगों को समस्याओं का तो सामना करना ही पड़ता है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत उन कंपनियों, सरकरी संस्थानों को होती है, जो देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई होती है। अगर इनमें से किसी एक को भी समस्या हुई तो समझ लीजिए लाखों लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं।

इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

कनाडा में इंटरनेट से जुड़ी समस्या की बात करें तो शुक्रवार को तड़के बिजली गुल हो गई जिसके कारण इंटरनेट सेवा अपने सामान्य स्तर से काफी नीचे 75 प्रतिशत गिर गया । एक टेलीकॉम ने इस समस्या पर जानकारी देते हुए बताया कि, उनका नेटवर्क सही से काम कर रहा है, लेकिन रोजर्स के ग्राहकों को कॉल या टेक्स्ट करने की कोशिश करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कनाडा में दूरसंचार क्षेत्र में इनका प्रभुत्व

कनाडा में दूरसंचार क्षेत्र में इनका प्रभुत्व

एक बयान में कहा गया कि रोजर्स ग्राहकों को प्रभावित करने वाले नेटवर्क आउटेज टेलस इंटरनेट, होम फोन या वायरलेस इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रभावित नहीं कर रहे हैं। बता दें कि, कनाडा के दूरसंचार क्षेत्र में तीन बड़े वाहक, रोजर्स, बेल और टेलस का प्रभुत्व है।

रोजर्स का बड़ा मार्केट है

रोजर्स का बड़ा मार्केट है

वहीं, रोजर्स सबसे बड़ा वायरलेस सेवा प्रदाता है, जिसके पूरे देश में लगभग 11.3 मिलियन ग्राहक बताए जाते हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि इस केंद्रित वायरलेस सेवा बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धा पेश की जानी चाहिए, जहां बिग थ्री कनाडा के लगभग 87 प्रतिशत ग्राहकों की सेवा करते

इससे पहले भी हुई है समस्या

इससे पहले भी हुई है समस्या

बता दें कि, अप्रैल 2021 में भी रॉजर्स कम्युनिकेशन के उपभोक्ताओं को इसी तरह के एक देश-व्यापी आउटेज का सामना करना पड़ा था जिसके कारण लोगों को कॉल करने, टेक्स्ट संदेश भेजने या अपने इंटरनेट ब्राउजर तक पहुंचने में परेशानी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+