अमेरिका में हर जगह कहर बनकर टूटी है असॉल्ट राइफल एआर-15
फ्लोरिडा। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के ओरलैंडो में हुआ आतंकी हमला न सिर्फ अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है बल्कि यह हमला अमेरिका में गन लॉ पर जारी बहस को और बल देने वाला साबित हुआ है।

एक मिनट में 45 गोलियां
इस हमले के बाद जांच में जो बात सामने आई है उससे साफ होता है कि हमले को अंजाम देने वाले अफगान मूल के उमर मतीन ने एआर-15 असॉल्ट राइफल का प्रयोग किया था। अगर आप अभी उमर मतीन ने जो कहर इस राइफल से बरपाया उसे नहीं समझ पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस राइफल से एक मिनट में करीब 45 बुलेट्स की बौछार हो सकती है।
हजारों जान लेने वाली एआर-15
न सिर्फ ओरलैंडो बल्कि अमेरिका में पिछले दिनों जो भी घटनाएं इस तरह की हुई हैं, उनमें इसी राइफल के प्रयोग की बात सामने आई है। यह राइफल अमेरिका में अब तक हजारों लोगों की जान ले चुकी हैं।
क्या कहते हैं आंकड़ें
- आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में करीब पांच मिलियन एआर-15 असॉल्ट राइफल्स हैं।
- वर्ष 2001 से 2013 के बीच अमेरिका में 153,144 मौतें हुई हैं।
- वर्ष 2001 से 2014 तक करीब 3,046 लोगों की मौत आतंकी घटनाओं में हुई।
- एआर-15 राइफल को तबाही मचाने के लिए एक अच्छा हथियार माना जाता है।
- इस राइफल को प्रयोग अमेरिका में कई घटनाओं को अंजाम देने के लिए हो चुका है।
- वर्ष 2012 में न्यूटाउन फायरिंग हादसे में इसका प्रयोग हुआ और 12 की मौत हुई।
- पिछले वर्ष 2015 में भी कैलिफोर्निया के सैन बेर्नाडिनो में भी इसका प्रयोग हुआ।
- सेन बर्नाडिनो भी एक आतंकी हमला था और इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।
- 2011 में अल कायदा ने अपने समर्थकों से इसे खरीदने की अपील की थी।
- अमेरिका में कमजोर गन लॉ का फायदा उस समय अल कायदा ने उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications