Operation Sindoor: मॉस्को एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन अटैक, हवा में चक्कर काटता रहा भारतीय सांसदों का विमान
Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलाफ भारत के 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) संदेश को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में रूस के दौरे पर गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विमान मॉस्को एयरपोर्ट (Moscow Airport) पर ड्रोन अटैक की चपेट में आने बच गया। प्लेन को एयरपोर्ट पर उतरने की परमिशन नहीं मिली। जिस वजह से विमान हवा में चक्कर में लगाता रहा। हालांकि, सुरक्षा हालात की समीक्षा के बाद, विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। विमान में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं।

क्या है मामला?
दरअसल, भारत से गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मॉस्को एयरपोर्ट के करीब पहुंचा, उसी समय एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानों की लैंडिंग पर रोक लगा दी और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। फिस सुरक्षा की समीक्षा की गई। जिसके बाद सभी विमानों को मॉस्को एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग शामिल
बता दें कि, DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि (Kanimozhi Karunanidhi) के नेतृत्व में गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी की सांसद राजीव राय, बीजेपी सांसद कैप्टन बृजेश (Captain Brijesh Chowta ), RJD सांसद पी.सी. गुप्ता, AAP के सांसद डॉ. अशोक के. मित्तल और राजदूत मनजीव पुरी शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल भेजने का क्या है उद्देश्य?
आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं
भारत इस प्रतिनिधिमंडल के जरिए साफ़ करना चाहता है कि आतंकवाद के किसी भी रूप को वह बर्दाश्त नहीं करेगा चाहे वह सीमा पार से हो या घरेलू रूप में।
वैश्विक सहयोग की आवश्यकता
इस प्रतिनिधिमंडल के जरिए भारत दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि आतंकवाद वैश्विक खतरा है और इससे लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर, बिना दोहरे मापदंड के काम करना होगा।
भारत को निशाना बनाए जाने की निंदा
हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले जैसे उदाहरणों के जरिए भारत यह दिखाना चाहता है कि वह लगातार आतंकवाद का शिकार है, और उसे वैश्विक समर्थन की आवश्यकता है।
पाकिस्तान जैसे देशों की भूमिका उजागर करना
भारत परोक्ष रूप से यह भी दिखाना चाहता है कि कुछ देश आतंकवाद को समर्थन देते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जवाबदेह ठहराना जरूरी है।
भारत की लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण छवि
भारत यह भी बताना चाहता है कि वह एक शांतिप्रिय, लोकतांत्रिक राष्ट्र है जो आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, लेकिन शांति और विकास का पक्षधर है।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर भारत का डिप्लोमैटिक स्ट्राइक! जापान और UAE के सामने खोली पाकिस्तान की पोल












Click it and Unblock the Notifications