OpenAI को लेकर खुलासा करने वाले भारतीय इंजीनियर सुचिर बालाजी की मौत, एलन मस्क ने इसपर क्या कहा?

Suchir Balaji: ओपनएआई को लेकर खुलासा करने वाले भारतीय इंजीनियर सुचिर बालाजी अमेरिका में मृत पाए गए हैं। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले 26 साल के सुचिर बालाजी भारतीय अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शोधकर्ता थे। शरुआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लाजी ने आत्महत्या की है। वह अपने फ्लैट में मृत मिले।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के प्रवक्ता अधिकारी रॉबर्ट रूएका ने फोर्ब्स को बताया, "26 वर्षीय सुचिर बालाजी की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला।" मर्करी न्यूज के मुताबिक, सुचिर बालाजी 26 नवंबर को बुकानन स्ट्रीट स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं।

Suchir Balaji

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक सुचिर बालाजी ने नवंबर 2020 से अगस्त 2024 तक ओपनएआई के लिए काम किया था। अरबपति एलन मस्क, जिनका ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है, ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक रहस्यमयी पोस्ट के साथ इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सुचिर बालाजी की मौत पर एलन मस्क बोले- ''Hmm''

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर सुचिर बालाजी की मौत पर कहा, ''Hmm'' एलन मस्क ने इसके अलावा पोस्ट में और कुछ भी नहीं लिखा है, जिसकी वजह से ये पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। ओपनएआई की स्थापना 2015 में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर की थी। तीन साल बाद, एलन मस्क ने ओपनएआई छोड़ दिया और एक अन्य प्रतिद्वंद्वी स्टार्ट-अप, xAI की स्थापना की है। पिछले महीने मस्क ने आरोप लगाया था कि ओपनएआई एक एकाधिकारवादी है।

सुचिर बालाजी ने OpenAI को लेकर क्या-क्या कहा था?

अक्टूबर में, सुचिर बालाजी ने आरोप लगाया था कि OpenAI कॉपीराइट कानून का उल्लंघन कर रहा है। सुचिर बालाजी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "अगर आप मेरी बात पर यकीन करते हैं, तो आपको कंपनी छोड़ देनी चाहिए।''

उन्होंने यह भी कहा कि ChatGPT जैसी तकनीकें इंटरनेट को नुकसान पहुंचा रही हैं। अक्टूबर में X पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में, बालाजी ने उचित उपयोग और जनरेटिव AI के बारे में भी लिखा था।

OpenAI में चार साल तक काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, जिसमें डेढ़ साल तक ChatGPT पर उनका काम भी शामिल है, बालाजी ने निष्कर्ष निकाला कि "उचित उपयोग बहुत सारे जनरेटिव AI उत्पादों के लिए एक बहुत ही अविश्वसनीय बचाव की तरह लगता है।"

उन्होंने लिखा था, "शुरू में मुझे कॉपीराइट, उचित उपयोग आदि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन GenAI कंपनियों के खिलाफ दायर किए गए सभी मुकदमों को देखने के बाद मैं उत्सुक हो गया। जब मैंने इस मुद्दे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की, तो मैं अंतत इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि उचित उपयोग कई जनरेटिव AI उत्पादों के लिए एक बहुत ही अविश्वसनीय बचाव की तरह लगता है, इसका मूल कारण यह है कि वे ऐसे विकल्प बना सकते हैं जो उस डेटा के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं जिस पर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+