एक बार फिर से कुलभूषण जाधव मामले में काउंसलर एक्सेस देने से पाक ने किया इनकार

एक बार फिर से पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने से किया इनकार, पहले भी कई बार कर चुका है इनकार

इस्लामाबाद। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की फटकार के बाद भी पाकिस्तान कुलभूषण जाधव मामले में भारत को काउंसलर एक्सेस देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। लगातार भारत की मांग के बावजूद पाकिस्तान ने एक बार फिर से जाधव मामले में भारत को काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया है। भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के साथ दोनों देशों की जेल में बंद कैदियों की जानकारी साझा की है, लेकिन पाकिस्तान ने जाधव मामले में भारत को काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया।

kulbhushan jadhav

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि कमांडर जाधव भारतीय नेवी में कार्यरत है और उसे भारत की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान में जासूसी के लिए भेजा था, जिसके चलते पाकिस्तान में कई आतंकी घटनाएं हुई जिसमें कई मासूम लोगों की जान चली गई और काफी ज्यादा संपत्ति का नुकसान हुआ। पाकस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि 2008 के समझौते के अनुसार ही पाकिस्तान काउंसलर एक्सेस देता है।

इसे भी पढ़ें- तो चीन ने भारत और भूटान को अलग करने के लिए चली ये चाल?

भारत पाकिस्तान के बीच काउंसलर एक्सेस के लिए दोनों ही देश के नागरिक हर वर्ष दो बार लिस्ट जारी करते हैं, पहली बार 1 जनवरी और दूसरी बार 1 जुलाई को यह लिस्ट साझा की जाती है। यह लिस्ट एक जुलाई को साझा की गई है। पाकिस्तान की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच काउंसलर एक्सेस के लिए किए समझौते को लागू किया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव के खुद के कबूलनामे के आधार पर भारत का जासूस माना है और उसे सेना की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। लेकिन जो वीडियो पाकिस्तान की ओर से साझा किया गया है उसमें यह साफ देखा जा सकता है कि दबाव में जाधव से बयान दर्ज कराया गया है और उसमें कई खामिया भी है, जिसे इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने भी स्वीकार करने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+