'पाकिस्तानी पप्पू' फिर लोगों के निशाने पर, ट्विटर पर छाया बिलावल जोक्स

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख नेता बिलावल भुट्टो जरदारी एक बार फिर अपने बड़बोलेपन की वजह से लोगों के मजाक का पात्र बन गए हैं। कुछ ही महीने पहले इस युवा नेता ने कश्मीर को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर लोगों ने जमकर बिलावल की हंसी उड़ाई थी। एक बार फिर बिलावल जोक्स ट्रेंड पर है।

बिलावाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'एलओसी पर लगातार हो रहे हमलों से लगता है कि भारत ने इजरायल मॉडल अपना लिया है। मोदी को यह समझ लेना चाहिए कि हम गुजरात के पीड़ितों की तरह नहीं हैं। हम भारतीय सेना को जवाब दे सकते हैं।'दरअसल बिलावल के इस ट्वीट में इजराइल की स्पेलिंग गलत थी। इसके बाद से ही ट्विटर पर एक बार फिर लोगों ने बिलावल भुट्टो का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर सुबह से #YoBilawalSoDumb ट्रेंड कर रहा है।

स्लाइडर में देखिए, ट्विटर पर किस तरह छाया है बिलावल जोक्स :

बिलावल जोक्स

ट्विटर पर एक बार फिर लोगों ने बिलावल भुट्टो का मजाक बनाना शुरू कर दिया है।

नरेन्द्र मोदी को दी चुनौती

बिलावल ने नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है। जिसके बाद से ट्विटर पर सुबह से #YoBilawalSoDumb ट्रेंड कर रहा है।

राहुल गांधी से तुलना

कुछ लोग बिलावल भुट्टो को 'पाकिस्तानी पप्पू' कहकर राहुल गांधी को भी निशाने पर ले रहे हैं।

#YoBilawalSoDumb

अलग-अलग लोगों ने ट्वीट करके बिलावल को इतिहास की क्लास लेने की सलाह भी दी है।

मुलायम सिंह यादव

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी बिलावल जोक्स में हिस्सा लिया।

बिलावल जोक्स

इससे पहले भी बिलावल ने कश्मीर को भारत से छीनने की बात कही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों ने बिलावल का जमकर मजाक उड़ाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+