अमेरिकी लोगों पर आफत बनकर बरस रहा ओमिक्रॉन, जल्द चरमरा सकते हैं अस्पतालों के हालात

अमेरिका में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है।

न्यूयॉर्क, जनवरी 10: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन संक्रमण को वैसे तो कमजोर कहा जा रहा है, लेकिन अमेरिका की स्थिति अलग है और ओमिक्रॉन वेरिएंट अमेरिकी लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ा है और अमेरिकी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बचा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे हैं, जिन्हें भर्ती करने के लिए अस्पतालों में जगह नहीं हैं।

अमेरिका में ओमिक्रॉन का तांडव

अमेरिका में ओमिक्रॉन का तांडव

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार से ही अमेरिका में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है रायटर टैली के अनुसार, पिछले साल के जनवरी में रिकॉर्ड सेट को पार करते हुए अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिले हैं। दिसंबर के अंत से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है और अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ साथ डेल्टा वेरिएंट भी लोगों की जिंदगी पर कहर बनकर टूट रहा है।

अस्पतालों को लेकर चेतावनी

अस्पतालों को लेकर चेतावनी

वहीं, अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रिकॉर्ड संख्या में मरीजों की संख्या देखकर अस्पतालों के लिए अलार्म बजा दिया है और कहा है कि, ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की वजग से अस्पतालों में भारी दवाब आ चुका है। वहीं, अस्पतालों में मरीजों को मैनेज करने में अस्पताल प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, कई अस्पताल में अस्पताल के दर्जनों कर्मचारी कोविड पॉजिटिवि हो रहे हैं, जिससे अस्पताल की ही स्थिति बिगड़ जा रही है। पेन्सिलवेनिया में पेन स्टेट हेल्थ के मुख्य क्लिनिकल अधिकारी डॉ. पीटर डिलन ने रॉयटर्स से कहा कि, "यह मेडिकल थ्रूपुट ग्रिडलॉक की तरह है।" उन्होंने कहा कि, "यहा-वहां बहुत सारी ताकतें अब चुनौतियों को बढ़ा रही हैं, हालांकि, मैं अभी भी निराश नहीं हूं, लेकिन ये एक मसला बन रहा है, ये जरूर है''।

अमेरिका में ओमिक्रॉन

अमेरिका में ओमिक्रॉन

रॉयटर्स टैली के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने गुरुवार को 6 लाख 62 हजार नए कोविड​​-19 मरीज मिले हैं, जो चौथा सबसे बड़ा दैनिक यू.एस.टैली है। टैली के अनुसार अमेरिका में करीब एक लाख 23 हजार कोविड संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं, जो काफी बड़ा आंकड़ा है और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में करीब 1400 लोगों की जान कोरोना से गई है।

खतरा अभी खत्म नहीं हुआ

खतरा अभी खत्म नहीं हुआ

दूसरी तरफ अमेरिका के एक और प्रमुख शहर न्यूयॉर्क में भी रिकॉर्ड संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और डॉक्टरों का कहना है कि, खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि खतरा लगातार बढ़ रहा है। न्यूयॉर्क में भी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। न्यूयॉर्क के एक्टिंग हेल्थ कमिश्नर डॉ. मेरी बसेट ने कहा कि, ''अभी ओमिक्रॉन संकट खत्म हुआ या नहीं, इसे बताने में अभी कुछ और दिन लगेंगे।'' उन्होंने कहा कि, ''मुझे लगता है कि हमारे लिए जनवरी का महीना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन हम फरवरी में शायद एक बेहतर हालात में होंगे''।

Recommended Video

    Third Wave of Covid: भारत में कब खत्म होगा तीसरी लहर, IIT Professor ने बताई तारीख | वनइंडिया हिंदी
    थक रहे हैं मेडिकल स्टाफ

    थक रहे हैं मेडिकल स्टाफ

    कोरोनो के बढ़ते मामलों ने लगभग आधे अमेरिकी राज्यों में अस्पताल प्रणालियों को वैकल्पिक सर्जरी को स्थगित करने के लिए मजबूर किया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र पर तनाव का प्रतिबिंब करता है। वहीं, अमेरिका के कुछ डॉक्टरों और नर्सों ने रोगियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि, वे समझ नहीं पा रहे हैं कि कोई व्यक्ति टीका लगाने के लिए डॉक्टर की सलाह को क्यों अनदेखा कर रहा है? डॉक्टर लगातार लोगों से कोविड का टीका लेने और बीमार होने पर फौरन खुद को आइसोलेट करने और अपने डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अमेरिका में अभी भी कई लोग हैं, जो वैक्सीनेशन के खिलाफ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+