OMG 99 साल की महिला हुई प्रेगनेंट, अस्पताल ने भेजी चिट्ठी
नयी दिल्ली। आपको उस वक्त कैसा लगेगा जब पता चलेगा कि 99 साल की दादी अम्मा गर्भवती हो गई है। जाहिर है आप चौंक जाएंगे। ऐसा ही इंग्लैंड की 99 साल की डोरिय एलिंग के साथ। जब उनको पता चला कि वो गर्भवती है।

डोरिय को एक अस्पताल ने चिट्ठी लिखकर बताया कि वो गर्भवती है। इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स के बोग्नोर रेगिस की रहने वाली डोरिय को चिट्ठी के जरिए फेरहाम कम्युनिटी अस्पताल ये खबर दी कि वो गर्भवती है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
चिट्ठी में डोरिस से मैटरनिटी एंटे-नेटल यूनिट में आने के लिए कहा गया। इसी साल अपने उम्र का शतक लगाने वाली डोरिय की 3 संतान, 7 पोते-पोतियां, 13 पड़पोते-पड़पोतियां हैं। लेकिन अस्पताल से ये चिठ्ठी मिलके के बाद से वो परेशान है। उनका कहना है कि वो कभी भी उस अस्पताल में नहीं गई। ना ही उन्होंने किसी भी तरह का टेस्ट करवाया। बावजूद इसके उन्हें ये चिट्ठी भेजी गई जिससे वो परेशान है।
उनका कहना है कि जब उनके तीनों बच्चे जब हुए थे तो उनकी उम्र 20, 23 और 29 साल की थी। मैं इस चिट्ठी को संभाल कर रख रही हूं क्योंकि ये चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अस्पताल ने अपनी गलती मान ली है और कहा है कि गलती से उनके पास चिट्ठी चली गई थी। उन्होंने इसे प्रसासनिक चूक बताते हुए माफी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications