US की ओहायो यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 8 घायल, कमरे में छात्रों को किया बंद
अमेरिका की यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 8 छात्र गंभीर रुप से घायल।
नई दिल्ली। अमेरिकी की ओहायो यूनिवर्सिटी में फायरिंग का मामला सामने आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस फायरिंग में 8 छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओहायो यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने कहा है कि कैंपस पर हमला करने वाले एक संदिग्ध को मार गिराया गया है।

हमले के बाद छात्रों को कमरे के भीतर बंद रहने को कहा गया है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एफबीाई की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव के साथ पुलिस से हमले के संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक हमला यूनिवर्सिटी के वॉट्स हॉल की तरफ हुआ। छात्रों ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसाने की आवाजें सुनी, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने छात्रों को कमरे में भीतर रहने की अपील की।
छात्रों से बाहर न निकलने की अपील की। आपको बता दें कि ये यूनिवर्सिटी कोलंबस के नार्थ में स्थित है। पूरे अमेरिका में इसका स्थान तीसरा है। अस्पताल ने कहा है कि वह घायल आठों छात्रों का इलाज कर रही है और बताया है कि किसी भी घायल की जान को कोई खतरा नहीं है, वे सभी ठीक हैं।


Click it and Unblock the Notifications
