गे नर्स ने कोरोना मरीज के साथ अस्पताल के टॉयलेट में बनाया संबंध, तस्वीरों से हुआ खुलासा

गे नर्स ने कोरोना मरीज के साथ अस्पताल के टॉयलेट में बनाए संबंध, ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एक अस्पताल में नर्स के कोरोना मरीज के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल में ये घटना हुई है, जहां मरीज को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था और नर्स यहां पहले से कार्यरत था। नर्स को मामला सामने आने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में पुलिस केस भी हुआ है। नर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मरीज फिलहाल आइसोलेशन में हैं। (सभी तस्वीरें प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई हैं)

सोशल मीडिया से खुला मामला

सोशल मीडिया से खुला मामला

अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज ने 25 दिसंबर को ट्विटर पर पोस्ट की थी और उसमें बताया था कि कैसे उसने अस्पताल में गे नर्स के साथ संबध बनाए हैं। उसने अपनी और नर्स की चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें बाथरूम के फर्श पर नर्स के पीपीई किट पड़ी थी। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

दोनों ने स्वीकार की संबंध बनाने की बात

दोनों ने स्वीकार की संबंध बनाने की बात

पुलिस से पूछताछ में नर्स और रोगी दोनों ने टॉयलेट में संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। जकार्ता पुलिस के मुताबिक नर्स की कोविड19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। वहीं मरीज की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

सेना के अस्पताल में हुई है घटना

सेना के अस्पताल में हुई है घटना

यह घटना जकार्ता के विस्मा एटलेट इमरजेंसी अस्पताल की है। ये अस्पताल सेना की ओर से कोरोना वायरस रोगियों के लिए चलाया जा रहा है। घटना पर इंडोनेशियाई नेशनल नर्सेज एसोसिएशन ने कहा है कि नर्स को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और मुकदमे का सामना करना चाहिए। उनकी ओर से घटना की निंदा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+