कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स ने अस्पताल में ही की शादी, वीडियो कॉल से जुड़े रिश्तेदार

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना से बचने के लिए ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन का ऐलान कर रखा है, जिस वजह से शादी समेत अन्य समारोह पर इन दिनों रोक लगी हुई है। इस बीच लंदन में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर और नर्स ने अस्पताल में ही शादी कर ली, हालांकि इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे।

एक ही अस्पताल में काम करते हैं दोनों

एक ही अस्पताल में काम करते हैं दोनों

Jann Tipping और Annalan Navaratnam दोनों लंदन स्थित सेंट थॉमस हॉस्पिटल में काम करते हैं। पहले तो दोनों ने अगस्त में शादी का प्लान बनाया था, लेकिन कोरोना को देखते हुए उन्होंने अपना प्लान बदल लिया। Jann Tipping के मुताबिक उन्होंने बड़ी मुश्किल से घर वालो को मनाया है। वहीं Annalan Navaratnam ने कहा कि वो जहां काम करते थे वहीं पर उन्होंने शादी की, ये एक खूबसूरत अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगस्त में शादी के बाद दोनों को उत्तरी आयरलैंड और श्रीलंका भी जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सारे प्लान कैंसिल हो गए।

शादी की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

शादी की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

दोनों के परिवार आयरलैंड और श्रीलंका में रहते हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में उनका लंदन आना नामुमकिन था। जिस वजह से उन्होंने शादी की लाइव स्ट्रीमिंग की। इस दौरान उनके सभी रिश्तेदार वीडियो कॉलिंग के जरिए उनसे जुड़े और पूरे समारोह को देखा। साथ ही इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने घरों में डांस भी किया। वहीं शादी पर अस्पताल प्रशासन ने कहा कि उनकी टीम ने इस समारोह की अनुमति लेने के लिए काफी मेहनत की है। वो ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम सब अच्छे से जश्न मना सकें और ऐसा ही हुआ। उन्होंने दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी दी बधाई

यूनाइटेड किंगडम भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 2.69 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही वहां पर 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बीच कोरोना मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टर और नर्स की शादी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। सभी लोगों ने जोड़े को बधाई दी। इस दौरान वहां के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक भी खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे डाली। उन्होंने शादी की फोटो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही प्यारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+