NSA अजीत डोभाल की व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात, भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी पर अहम चर्चा

एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा की। वे सुरक्षा परिषदों के सचिवों और NSA की पांचवीं के बैठक में शामिल होने मास्को पहुंचे थे।

NSA Ajit Doval meets Vladimir Putin

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस हफ्ते बुधवार को मास्को में अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषदों के सचिवों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक में भाग लिया। बैठक में एनएसए डोभाल ने आतंकवाद के लिए अफगानिस्तान की धरती का प्रयोग ना होने देने का आह्वान किया। डोभाल ने आतंकवाद से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बैठक के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई।

मास्को में भारतीय दूतावास के एक बयान के अनुसार एनएसए अजीत डोभाल (Ajit Doval) सुरक्षा परिषदों के सचिवों और अफगानिस्तान पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक में शामिल होने मास्को में हैं। बैठक में रूस के अलावा भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सचिव शामिल हुए।

मास्को में हुई इस अहम बैठक में एनएसए ने काबुल में एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार के आह्वान और आतंकवाद से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया। सूत्रों के मुताबिक डोभाल ने बैठक में अफगानिस्तान की धरती को आतंकवाद के प्रयोग ना होने आह्वान किया। एनएसए ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण हितधारक है और रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा है और अफगान लोगों को एक बार फिर से एक समृद्ध और जीवंत राष्ट्र बनाने में मदद करने के सामूहिक प्रयासों का हमेशा समर्थन करेगा।

इस बैठक को भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, "एनएसए अजीत डोभाल ने मास्को में अफगानिस्तान पर 5वीं बहुपक्षीय सुरक्षा वार्ता में भाग लिया और अफगानों के हितों और मानवीय जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत जरूरत के समय अफगान लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा। भारत ने बैठक में अफगानिस्तान में एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार के आह्वान और आतंकवाद से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया।" इसके अलावा भारतीय दूतावास के बयान में कहा गया कि NSA अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति बनी।

Recommended Video

    Turkey Syria Earthquake से हाहाकार, सेटेलाइट तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+