फिर से मालिया ओबामा सुर्खियों में, इस बार बीयर पार्टी!
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया ओबामा की एक और तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। पिछले दिनों स्मोक करती हुई मालिया की इस तस्वीर से अलग अब जो तस्वीर आई है उसमें मालिया अपने दोस्तों के साथ बियर कैन्स टेबल पर रखकर पॉन्ग खेलती नजर आई हैं।

ब्रिटिश डेली, डेली मेल के पास इसकी एक्सक्लूसिव फोटोग्राफ हैं। मेल की ओर से दी गई खबरों और फोटोग्राफ से साफ है कि मालिया एक टेबल के सामने खड़ी हैं जिस पर ढेर सारी बियर कैन्स और प्लास्टिक कप्स रखे हैं। हालांकि मालिया
के हाथ में कोई ड्रिंक नहीं है।
यह पार्टी मेरीलैंड में 23 अगस्त को हुई थी। इस पूरे मामले को लेकर अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के प्रेस ऑफिस ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी मालिया की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी
जिसमें वो एक म्यूजिक कन्सर्ट में दिखाई दे रही थीं। इससे पहले जुलाई में उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह गांजा पी रही थीं। इस फोटोग्राफ को लेकर काफी सवाल भी उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications