आग की वजह से तबाह पेरिस का नोट्रे डेम छह साल के लिए बंद, चर्च के 67 कर्मी बेरोजगार

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एतिहासिक नोट्रे डेम कैथेड्रल में सोमवार को भयंकर आग लग गई थी। अब इस चर्च के पादरी की मानें तो भीषण आग से तबाह हुए चर्च को छह वर्षों के लिए बंद रखा जाएगा। पेरिस के बिजनसेमेन से बात करने के दौरान बिशप पेट्रिक चौवेट ने माना कि चर्च अगले पांच से छह साल तक बंद रहेगा। नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग क्‍यों लगी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जांचकर्ताओं ने कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर मौजूद वर्कर्स से बात करके उनके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।

notre -dame-100

साल 2024 से पहले चर्च को तैयार करने की योजना

भीषण आग में चर्च के ऊपरी हिस्‍से को खासा नुकसान पहुंचा था। चौवेट ने बताया कि आग की वजह से चर्च का एक हिस्सा काफी कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि चर्च के 67 कर्मचारी आगे क्‍या करेंगे। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने चर्च के रि-कंस्‍ट्रक्‍शन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर आर्किटेक्ट्स की मदद लेने का ऐलान किया है। वहीं राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने कैबिनेट की स्‍पेशल मीटिंग में पीएम के साथ इस पर चर्चा की। मीटिंग में चर्च के पुनर्निर्माण पर विस्‍तार से चर्चा की गई। फ्रांस में साल 2024 में ओलंपिक्‍स होने वाले हैं और राष्‍ट्रपति मैंक्रो चाहते हैं कि चर्च उस समय तक तैयार हो जाए। उनकी ख्‍वाहिश है कि पर्यटक जब पेरिस आएं तो वह नोट्रे डेम को देखने जरूर जाएं।

13वीं सदी में आया चर्च का अस्तित्‍व

फ्रांस के समयानुसार सोमवार की दोपहर कैथेड्रल में आग लगी थी। आग उस समय लगी जब यहां पर रेनोवेशन का काम चल रहा था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि 850 वर्ष पुराने इस कैथेड्रल में लगी आग का निर्माणकार्य से कोई कनेक्‍शन है या नहीं।13वीं सदी में इस कैथेड्रल का अस्तित्‍व दुनिया में आया। नोट्रे डेम पेरिस की वह एतिहासिक जगह थी, जिसे दुनियाभर से आने वाले लोग देखने जरूर जाते थे। जहां यह कैथेड्रल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है तो वहीं इसकी पहचान बने दोनों टावर जिन्‍हें ट्विन बेल कहा जाता है, वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मंगलवार को चर्च की एतिहासिक बेल को आखिरी बार सुना गया था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी हर बड़ी और अहम जानकारी के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+