क्वीन के निधन के बाद नास्त्रेदमस से जुड़ी किताब की 7 दिन में 8,000 कॉपियां बिकी, जानिए अगली भविष्यवाणी
लंदन, 25 सितंबरः 16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता और ज्योतिषी नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उन्हें हिटलर का उदय, 9/11 के हमलों और यूरोप में युद्धों की सटीक भविष्यवाणी करने का श्रेय दिया जाता है। अब, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद, एक बार फिर से फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस चर्चा में आ गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने अपनी गुप्त कविताओं में महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के सटीक वर्ष की भविष्यवाणी की थी। इस दावे के बाद से अचानक नास्त्रेदमस की किताबों की बिक्री बढ़ गयी है।

2006 में प्रकाशित हुई थी किताब
नास्त्रेदमस की पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' 1555 में प्रकाशित हुई थी। उनकी किताब में वे विशिष्ट वर्षों का संदर्भ नहीं है। ऐसे में उनके पंक्तियों की व्याख्या करना मुश्किल है। भविष्य में चीजें कैसे सामने आ सकती हैं, यह जानने के लिए उनकी कविताओं की व्याख्या करने के कई प्रयास किए गए हैं। इस तरह के प्रयास में, नास्त्रेदमस के एक प्रमुख विशेषज्ञ और लेखक, मारियो रीडिंग ने 2006 में 'नास्त्रेदमस: द कम्प्लीट प्रोफेसीज फॉर द फ्यूचर' नामक एक पुस्तक प्रकाशित की, जिसमें फ्रांसीसी द्रष्टा द्वारा लिखी गई व्याख्यात्मक भविष्यवाणी शामिल है।

7 दिन में बिकीं 8000 कॉपियां
संडे टाइम्स अखबार के अनुसार, मारियो द्वारा लिखित पुस्तक फिलहाल बेस्टसेलर की सूची में सबसे ऊपर चल रही है। मारियो की किताब ब्रिटेन में रानी के निधन की स्पष्ट रूप से भविष्यवाणी करने की वजह से सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक महारानी के निधन के बाद 17 सितंबर से एक सप्ताह के भीतर ही इसकी 8,000 प्रतियां बिकी हैं। एलिजाबेथ के निधन से पहले इस किताब की हफ्ते में पांच प्रतियां बिकी थीं। 2006 में ये किताब प्रकाशित हुई थी।

क्वीन एलिजाबेथ के निधन की सही भविष्यवाणी!
रिपोर्टों के अनुसार, पुस्तक में एक यात्रा की व्याख्या है जिसमें लिखा है 'क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु, लगभग 22 में, 96 वर्ष उम्र में होगी'। इसके अलावा किताब में ऐसे संकेत हैं कि नास्त्रेदमस ने यूक्रेन में युद्ध की भविष्यवाणी भी की थी। इसमें अस्पष्ट संकेत है कि फ्रांस को इस युद्ध से खतरा हो सकता है। इस किताब में ब्रिटेन के नए बने राजा किंग चार्ल्स का भी जिक्र है। किताब में यह दर्ज है कि शासक की मृत्यु के बाद एक नया राजा गद्दी पर बैठेगा। जिसने तलाक को अस्वीकार कर दिया हुआ है।

क्या जल्द गद्दी से हट जाएंगे किंग चार्ल्स?
किंग चार्ल्स के बारे नास्त्रेदमस ने और भी लिखा है। किताब में भविष्यवाणी की गई है कि किंग चार्ल्स अपनी जिम्मेदारियों का खुद ही जल्दी त्याग कर देंगे क्योंकि वह स्वंय और दूसरी पत्नी दोनों पर लगातार हमलों से थके हुए हैं। इसके साथ ही किताब में आश्चर्यजनक रूप से प्रिंस हैरी के राजा बनने की भविष्यवाणी की गई है। पुस्तक यह निष्कर्ष निकालती है कि प्रिंस हैरी, एक ऐसा व्यक्ति है जिसने कभी राजा बनने की उम्मीद नहीं की थी, जो अपने भाई विलियम, वेल्स के नए राजकुमार के बजाय अगला सम्राट बनेगा।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही पब्लिसिटी
इस किताब के इतनी अधिक प्रतियों के बिकने का कारण सोशल मीडिया से बढ़ रही पब्लिसिटी को माना जा रहा है जो कि महारानी के निधन के बाद मिली है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि नास्त्रेदमस ने रानी के निधन, यूक्रेन युद्ध की सफल भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों को कविताओं की तरह कहते थे। उनकी सबसे मशहूर किताब लेस प्रोफेसीज में 942 काव्य हैं जो कथित तौर पर भविष्यवाणियां हैं।

कौन थे नास्त्रेदेमस?
14 दिसंबर, 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदेमस ने अपनी पुस्तक में 12 सेंचुरीज लिखी हैं। उनमें से अब मात्र 955 अस्तित्व में हैं। इनमें से लगभग 3 हजार भविष्य कथनों का वर्णन है। गत 50 वर्षों में उनकी 800 भविष्यवाणियां के सत्य होने का दावा किया जाता रहा है। सेंचुरीज में सन् 3797 तक के समयकाल की भविष्यवाणियां की गई हैं। हालांकि नास्त्रेदमस की किताब के लेखक मारियो रीडिंग भी आज इस सफलता को देखने के लिए जीवित नहीं हैं। 2017 में 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications