किम जोंग की बेटी के ‘फूले’ गाल देख नाराज हुए कोरियावासी, कहा- हमारे बच्चे भूखे सोने को मजबूर: रिपोर्ट
Kim Ju Ae Photo Viral: रेडियो फ्री एशिया (RFA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम जू ऐ के मोटे गालों को नोटिस कर रहे हैं। वे उसके मोटे-फूले हुए गालों को देख खुश नहीं बल्कि नाराज हो रहे हैं।

Image: File
उत्तर कोरिया में नेता किम जोंग-उन की आलीशान जिंदगी उनके देश में नाराजगी का कारण बन रही है। रेडियो फ्री एशिया (RFA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों में किम जोंग-उन की हष्ट-पुष्ट बेटी को देखकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। एक उत्तर कोरियाई ने आउटलेट को बताया कि लोग किम जोंग-उन की 10 वर्षीय बेटी के 'फूले हुए गालों' को देखकर हैरानी जता रहे हैं। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता और तानाशाह किम जोंग-उन की बेटी हाल में हुए कई मौकों पर अपने पिता के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आ चुकी हैं।
सुंदर कपड़ों में दिखती है जू-ए
हाल ही में किम जोंग की 10 वर्षीय बेटी किम जू को पिता के साथ देखा गया था जब उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। वह पिछले महीने हथियारों के प्रदर्शन के दौरान भी नजर आई थी। इसे इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि किम का परिवार भविष्य में भी देश पर शासन करना जारी रखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक एक उत्तर कोरियाई ने कहा, "उसे देश मुझे गुस्सा आता है। हम कई मौके पर भूखे रहते हैं मगर वह अच्छी तरह से खा रही है और रह रही है, टीवी पर अपने फैंसी कपड़ों में दिखाई दे रही है।"
लोग कर रहे नोटिस
28 फरवरी की रिपोर्ट में उत्तरी प्योंगयांग के रहने वाले व्यक्ति ने कहा, "लोग उसके बारे में कई बातें कह रहे हैं, 'वह इतना अच्छा खा रही होगी, उसका चेहरा इतना सफेद और चांद जैसा फूला हुआ है'। जबकि अधिकतर लोग ठीक से खाने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उनके गालों की हड्डियां उनके चेहरे पर पहले से कहीं ज्यादा चिपक गई हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने किम की बेटी की शक्ल की तुलना राजधानी शहर के उन बच्चों से की जिन्हें खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
भोजन की कमी से जूझ रहा उ. कोरिया
दूसरे व्यक्ति ने RFA को बताया, "बार-बार दिखने वाली इस बच्ची के मोटे सफेद चेहरे को देखकर वे क्रोधित हैं। वह आम लोगों के बच्चों से बहुत अलग दिखती है, बाकी बच्चे भोजन की कमी से जूझ रहे हैं। उन्हें दिन में तीन बार भोजन भी नहीं मिलता।" कई मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया है कि किम जू एई अपने पिता की जगह लेंगी, लेकिन दक्षिण कोरियाई अधिकारियों का मानना है कि ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री क्वोन यंगसे ने यहां तक इशारा किया कि उसका पड़ोसी देश पुरुष प्रधान है इसलिए किम की बेटी अगली नेता नहीं होंगी।
आलीशान जिंदगी जी रही जू-ए
इससे पहले खुफिया एजेंसी ने द मेट्रो की एक समाचार रिपोर्ट में दावा किया कि किंग जोंग की बेटी जू जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष मानी जाती है, एक लक्जरी जीवन शैली का आनंद ले रही हैं। वह अपना खाली समय तैराकी, स्कीइंग और घुड़सवारी में बिताती है। वह प्योंगयांग में घर पर ही शिक्षा लेता रही है। उसने अब तक किसी स्कूल का चेहरा नहीं देखा है। उसे घर पर ही तमाम विषयों की शिक्षा देने के लिए शिक्षक मौजूद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications