Kim Jong Un News: उत्तर कोरिया में महिलाओं के लिए फरमान, देशभक्ति साबित करनी के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें
North Korea Kim Jong Un: ज्यादा बच्चे पैदा करने के पीछे ये तर्क ये दिया जा रहा है कि अगर महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी तो ये बच्चे बड़े होकर देश की सेना में शामिल होंगे और नॉर्थ कोरिया को शक्तिशाली बनाएंगे।

Image: File
उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन ने महिलाओं से अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक आधिकारिक आदेश जारी कर महिलाओं से कहा गया है कि वो ज्यादा बच्चों का बोझ उठाएं ताकि ये बच्चे आगे चलकर कोरियाई पीपुल्स आर्मी में शामिल होकर देश के लिए सेवा कर सकें। अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं किम जोंग उन के लिए अपनी वफादारी साबित कर सकेंगी।
जितने ज्यादा बच्चे, उतनी बड़ी देशभक्त
रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक जो महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी, उन्हें देशभक्त माना जाएगा। रेडिया फ्री एशिया के सूत्रों के मुताबिक बीते हफ्ते पीपुल्स आर्मी के लिए एक सक्रिय समर्थन पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया था। गृहणियों के लिए जारी होने वाले इस संबोधन में अधिक बच्चे पैदा करने का संदेश दिया गया। इस संबोधन का मकसद हाउसवाइव्स को उनकी ड्यूटीज के बारे में बताना था।
इस भाषण को महिलाओं के लिए उस आधिकारिक रिमाइंडर के तौर पर माना जा रहा है जिसके तहत उन्हें एक पत्नी, बहू और मां की भूमिका के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया है कि अपने पति और बच्चों को सपोर्ट कर कैसे महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकेंगी। रयांगयांग प्रांत में हुए इस भाषण में गर्भवती महिलाओं को देशभक्ति के सबसे बड़े उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया गया।
'देशभक्त' महिलाओं से भी परिचय कराया
सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में उन देशभक्त महिलाओं का परिचय कराया गया जिन्होंने अपने सभी सात या आठ बच्चों को मिलिट्री में भेज दिया था। भाषण में इस भाषण में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे देशभक्ति की भावना की उत्तर कोरिया को जरूरत है। देश को ऐसी महिलाओं की जरुरत है जो इसी तरह देश के लिए परिवार की कुर्बानी दे सकें। वे महिलाएं जिन्होंने अपने बच्चों को सेना में भेजा है, उन्हें प्योंगयांग में एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया है।
किम जोंग की तरफ से मिलेगा पुरस्कार
इस भाषण में महिलाओं को बताया गया कि अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को बड़े मिलिट्री कार्यक्रमों में किम जोंग उन की तरफ से आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया में इसी साल फरवरी में 75वें सेना स्थापना दिवस का आयोजन हुआ था। इस मौके पर देशभक्तों काबड़े पैमाने पर स्वागत किया गया था। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन ने इन महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी क्लिक कीं। इसके अलावा इन महिलाओं को प्योंगयांग में कई जगहों पर घूमने का भी मौका मिला और एक बड़े रिजॉर्ट में ठहरने का भी मौका मिला।
अतिरिक्त भोजन देने की सुविधा शुरू
पिछले महीने ही देश के अधिकारियों की तरफ से दो या इससे ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को दो बार का अतिरिक्त भोजन देने की सुविधा शुरू की गई है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे शिकायत भी है। उनका कहना है कि जो भोजन मिल रहा है वह नाकाफी है। इन्हें अतिरिक्त भोजन के रूप में 20 किलो मकई, 2 किलो सोयाबीन, एक लीटर तेल की बोतल मिलता है जो बड़े परिवार के लिए मुश्किल से ही पर्याप्त है। एक सूत्र के मुताबिक ज्यादातर महिलाओं का इन दिनों अपने लिए ही गुजारा करना मुश्किल हो गया है। यदि अधिकारी चाहते हैं कि महिलाओं के अधिक बच्चे हों, तो उन्हें भोजन और आजीविका की समस्या को हल करने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications