जापान के ऊपर से मिसाइल दागने के बाद नॉर्थ कोरिया ने कहा, अमेरिका का गुआम है अगला लक्ष्य
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया ने मंगलवार को जापान के ऊपर मिसाइल दागने के बाद अब कहा है कि उनका अगला निशाना अमेरिका का गुआम क्षेत्र है। नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया ने बुधवार को बयान जारी कर रहा है जापान के ऊपर मिसाइल लॉन्च करने पर प्रेसिडेंट किम जोंग उन बेहद ही खुश है और अब अगला लक्ष्य गुआम है।

नॉर्थ कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से पहली बार 'अल्ट्रा रॉकेट मॉडर्न सिस्टम' मिसाइल को जापान के ऊपर से उड़ाया। किम की इस हरकत के बाद अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया में एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है।
गुआम होमलैंड सुरक्षा सलाहकार जॉर्ज चार्फोरोस ने नॉर्थ कोरिया द्वारा मिसाइल छोड़ने के बाद कहा, 'इस द्वीप के खतरे के स्तर में कोई कमी नहीं आई है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले सालों से जो कुछ भी किया है वो हमे इस बार भी पता था। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और उसके सहयोगियों के बीच संयुक्त अभ्यास को लेकर हम नॉर्थ कोरिया से इस प्रकार की बयानबाजी और खतरनाक गतिविधियों की ही उम्मीद कर सकते हैं'।
आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने इस मिसाइल को उस समय छोड़ा है जब अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास चल रहा है। इन दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास शुरू होने से पहले ही नॉर्थ कोरिया ने हमले की धमकी थी। वहीं, जापान के ऊपर मिसाइल दागने के बाद राष्ट्रपति शिंजो अबे ने इसे 'एक अभूतपूर्व, गंभीर खतरा' बताते हुए नॉर्थ कोरिया के खिलाफ उचित कदम उठाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications