किम जोंग उन ने दिया सेना को परमाणु हथियार के प्रयोग का आदेश

सियोल। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सेना को आदेश दे दिया है कि वह किसी भी समय परमाणु हथियारों के प्रयोग को तैयार रहे। नॉर्थ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी केसीएनए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल के प्रस्‍ताव के बाद मिसाइलों का टेस्‍ट किया था। इसके बाद से इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

kim-jong-un-nuclear-weaons-military

किम ने सेना को जो आदेश दिया है कि उसके मुताबिक नॉर्थ कोरिया को अपने परमाणु ताकतों को हर तरीके से बढ़ाए रखने की जरुरत है। ताकि देश किसी भी समय अपने देश की रक्षा कर सके।

यूएन बैन के बावजूद नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल टेस्ट

किम जोंग उन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि हम अपनी सेना को परमाणु हथियारों से लैस रखे ताकि दुश्‍मन का सामना किया जा सके। साथ ही सेना उसके किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे सके।

नॉर्थ कोरिया के फरवरी में हुए एक मिसाइल परीक्षण के बाद से साउथ कोरिया ने अपनी सेना का अलर्ट कर दिया था। गुरुवार के परीक्षण के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

किम जोंंग उन के बारे में कुछ खास बातें

वहीं दूसरी ओर यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने के एक प्रस्ताव को पास कर दिया है।

नॉर्थ कोरिया पर लगाया गया यह प्रतिबंध बीते दो दशकों में सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक माना जा रहा है। नॉर्थ कोरिया ने छह जनवरी और सात फरवरी को परमाणु परीक्षण किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+