किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया, कैसे की थी अपने चाचा की हत्या
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह से कोरोना वायरस के खतरे पर टिप्पणी की थी, उसकी जानकारी जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड की किताब 'रेज' से बाहर आई है। इस किताब से ही एक ऐसी डराने वाली जानकारी भी मिली है जो नॉर्थ कोरिया के तानशाह किम जोंग उन से जुड़ी है। वुडवर्ड की इस किताब पर अगर यकीन करें तो किम जोंग ने ट्रंप को बताया था कि उन्होंने अपने अंकल की हत्या की थी।

18 लोगों के इंटरव्यू पर आधारित
वुडवर्ड की किताब 'रेज' 18 लोगों के इंटरव्यू पर आधारित है। ट्रंप और किम जोंग की पहली मुलाकात सिंगापुर में जुन 2018 में हुई थी। वुडवर्ड, वॉशिंगटन पोस्ट के एडीटर हैं। वुडवर्ड ने दिसंबर से लेकर जुलाई तक ट्रंप और बाकी लोगों के इंटरव्यू किए थे। वुडवर्ड ने लिखा है कि जब ट्रंप पहली बार नॉर्थ कोरिया के तानाशाह से मिले थे तो वह उनसे काफी प्रभावित थे। सिंगापुर में जब दोनों की पहली मुलाकात हुई तो ट्रंप यह मान बैठे थे कि किम ' बहुत ही स्मार्ट' हैं। ट्रंप के मुताबिक किम ने उनसे हर बात शेयर की थी। किम ने ट्रंप को यह भी बताया था कि कैसे उन्होंने अपने अंकल की हत्या की थी।
परमाणु हथियार से नॉर्थ कोरिया को प्यार
ट्रंप ने वुडवर्ड को बताया कि अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है कि प्योंगयांग से कैसे निपटना है। ट्रंप ने किम के साथ अपनी तीन मीटिंग्स को लेकर हुई आलोचनाओं को खारिज किया था। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के बारे में कहा था कि यह देश अपने परमाणु हथियारों से अपने घर की तरह प्यार करता है और वे इसे नहीं बेच सकते। इसके अलावा किम ने ट्रंप को नस्लभेद हिंसा और एक रहस्यमय हथियार के बारे में भी बताया था। ट्रंप ने इस हथियार को लेकर दावा किया था कि दुनिया के शक्तिशाली देशों को इस बारे में नहीं मालूम है।












Click it and Unblock the Notifications