Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बिगड़े हालात, एक और युद्ध शुरू होने का खतरा, जानें कौन ज्यादा ताकतवर?

North Korea Vs South Korea Military Power: दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को कहा है, कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने दक्षिण कोरिया की सीमा का उल्लंघन किया है, जिसके जवाब में दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने चेतावनी जारी करते हुए हवाई फायरिंग की है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा, कि सीमा के उत्तरी हिस्से में उत्तर कोरियाई सैनिक संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जिसके बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने चेतावनी भरे शॉट दागे हैं, जिसके बाद उत्तर कोरियाई सैनिक अपने क्षेत्र में लौट आए।

North Korea Vs South Korea Military Power

ये विवाद तब भड़का है, जब उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की तरफ कचरे भरे गुब्बारे भेजने शुरू किए, जिसपर पलटवार करते हुए दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से लगती सीमा में किम जोंग उन के खिलाफ प्रोपेगेंडा लाउडस्पीकर बजाना शुरू कर दिया और एक्सपर्ट्स का कहना है, कि किम जोंग उन के लिए ये लाउडस्पीकर काफी संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि उन्हें डर रहता है, कि इससे उनकी पोल खुल सकती है और जनता के बीच उनकी जो इमेज है, वो बिखड़ सकता है, जिससे सत्ता से उनकी पकड़ ढीली पड़ सकती है और किम जोंग उन इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

तनावपूर्ण हालात के बीच इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है, कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच संघर्ष छिड़ सकता है, और दुनिया, जो पहले ही दो युद्धों में फंसी है, उसके लिए एक और जंग में फंसना, किसी खतरनाक कहानी से कम नहीं है।

वहीं, ये जानना भी जरूरी हो जाता है, कि आखिर उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में कौन कितना ताकतवर है, किस देश के पास कितनी सैन्य शक्ति है और अगर युद्ध शुरू होता है, तो किस देश के पास सैन्य बढ़त होगी?

उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया.. किसके पास कितनी सैन्य ताकत?

- ग्लोबल फायर पावर की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया की जनसंख्या 2 करोड़ 60 लाख 72 हजार से ज्यादा है, जबकि दक्षिण कोरिया की जनसंख्या 5 करोड़ 19 लाख70 हजार से ज्यादा है।

- उत्तर कोरिया के पास 13 लाख 20 हजार एक्टिव जवान हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 6 लाख एक्टिव जवान हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 5 लाख 60 हजार रिजर्व सैनिक हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 31 लाख रिजर्व सैनिक हैं।

- उत्तर कोरिया के पास एक लाख पैरामिलिट्री फोर्स के जवान हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास एक लाख 20 हजार पैरामिलिट्री फोर्स हैं।

- उत्तर कोरिया का डिफेंस बजट करीब साढ़े 3 अरब डॉलर है, वहीं दक्षिण कोरिया का डिफेंस बजट करीब 44.7 अरब डॉलर है।

North Korea Vs South Korea Military Power

उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया-- हवाई क्षमता

- उत्तर कोरिया के पास कुल 951 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 1576 एयरक्राफ्ट हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 440 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 354 फायटर एयरक्राफ्ट हैं।

- उत्तर कोरिया के पास सिर्फ 1 ट्रांसपोर्ट विमान है, वहीं दक्षिण कोरिया के पास 41 ट्रांसपोर्ट विमान हैं।

- उत्तर कोरिया के पास एक भी एरियल टैंकर नहीं हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 4 एरियल टैंकर हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 205 हेलीकॉप्टर हैं, दक्षिण कोरिया के पास 758 हेलीकॉप्ट हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 20 अटैक हेलीकॉप्टर हैं, दक्षिण कोरिया के पास 112 अटैक हेलीकॉप्टर हैं

उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया-- जमीनी शक्ति

- उत्तर कोरिया के पास 5 हजार 845 टैंक हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 2501 टैंक हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 24 हजार 696 आर्मर्ड व्हीकल हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 66 हजार 492 आर्मर्ड व्हीकल हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 4500 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 3189 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है।

- उत्तर कोरिया के पास 2920 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर्स हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 581 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर्स हैं।

North Korea Vs South Korea Military Power

उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया-- नौसेना शक्ति

- उत्तर कोरिया के पास 505 फ्लीट हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 200 फ्लीट हैं।

- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया, दोनों में से किसी के पास एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं।

- उत्तर कोरिया के पास एक भी हेलीकॉप्टर कैरियर नहीं हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 2 हेलीकॉप्टर कैरियर हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 35 पनडुब्बियां हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 22 पनडुब्बियां हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 1 फ्रिगेट है, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 17 फ्रिगेट हैं।

उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया-- लॉजिस्टिक शक्ति

- उत्तर कोरिया के पास 82 एयरपोर्ट्स हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 111 एयरपोर्ट्स हैं।

- उत्तर कोरिया के पास 270 मर्चेंट मैरीन हैं, वहीं दक्षिण कोरिया के पास 2062 मर्चेंट मैरीन हैं।

- उत्तर कोरिया के पास कुल 7 पोर्ट्स और टर्मिनल्स हैं, जबकि दक्षिण कोरिया के पास 11 पोर्ट्स और टर्मिनल्स

लेकिन, ये हथियार दोनों देशों में तबाही ला सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक है उत्तर कोरिया के पास मौजूद परमाणु बम। उत्तर कोरिया ने अपनी मिसाइल क्षमता का काफी विस्तार किया है और अब उसके पास अमेरिका की जमीन तक मिसाइल गिराने की क्षमता हासिल हो चुकी है और परमाणु हथियारों से लैस सनकी तानाशाह किम जोंग उन को लेकर यही डर है, कि अगर उत्तर कोरिया हारने लगता है, तो वो परमाणु हथियार के इस्तेमाल से एक सेकंड के लिए भी नहीं हिचकेगा। लिहाजा, अगर जंग शुरू होती है, तो ये दुनिया में विनाशक तबाही ला सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+