मौत की अफवाह के बीच किम जोंग उन की विशेष ट्रेन को देखा गया है

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं। इस बीच किम जोंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नॉर्थ कोरिया के इस्टर्न कोस्टल शहर वोंसन में किम जोंग की विशेष ट्रेन देखी गई है। इस बात की जानकरी अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को दी है। उन्होंने कॉमर्शियल सैटेलाइट की इस क्षेत्र की तस्वीर का हवाला देते हुए कहा कि इसमे किम जोंग उन की विशेष ट्रेन को देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार सैटेलाइट से जो तस्वीर सामने आई है उसमे वह ट्रेन दिख रही है, जो किम जोंग के लिए लीडरशिप रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। यह ट्रेन वैंसन में 21 अप्रैल से खड़ी थी, जिसे स्टेशन पर देखा गया है।

Recommended Video

    Corona Crisis: कहां हैं Kim Jong Un? Satellite Pictures दिखी उन की Train | वनइंडिया हिंदी
    किम की ट्रेन दिखी

    किम की ट्रेन दिखी

    रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ट्रेन तकरीबन 250 मीटर लंबी है। यह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है और स्टेशन की छत के नीचे आंशिक तौर पर ढकी है। यह ट्रेन किम जोंग के परिवार के लिए विशेष रूप से आरक्षित है। यह ट्रेन 15 अप्रैल को यहां नहीं थी, लेकिन यह ट्रेन 21 और 23 अप्रैल को यहां पर खड़ी थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ट्रेन की मौजूदगी किम जोंग उन की तबीयत या फिर वो कहां पर है इस बात की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन इस बात से यह इशारा जरूर मिलता है कि किम जोंग इस इलाके में इलाके में ही रह रहे हैं।

    मौत को लेकर अफवाह

    मौत को लेकर अफवाह

    यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब इस तरह की अफवाह फैली हुई है कि किम जोंग उन की मौत हो गई है। उन्होंने 15 अप्रैल को अपने दिवंगत दादा के जन्मदिन के कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया था। सीएनएन ने भी यह खबर दिखाई थी कि किम जोंग के ऑपरेशन के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसी इसपर अपनी नजर बनाए हैं। हालांकि दक्षिण कोरिया ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था कि किम जोंग की मौत हो गई है। यहां के अधिकारियों का कहना था कि वह वोंसन में ही किसी इलाके में है।

    ऑपरेशन के बाद हुई मौत!

    ऑपरेशन के बाद हुई मौत!

    माना जा रहा है कि किम जोंग उन की तबीयत काफी खराब है, जिसकी वजह से 12 अप्रैल को उसका ऑपरेशन किया गया था। इसके अलावा इस तरह की भी अपुष्ट खबरें सामने आई थी कि किम जोंग उन के भीतर स्टेंट डालने की प्रक्रिया विफल हो गई क्योंकि डॉक्टर के हाथ काफी कांप रहे थे। हॉन्गकॉन्ग के एक वरिष्ठ पत्रकार ने दावा किया है कि किम की मौत हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने एक पुख्ता सूत्र का हवाला भी दिया है, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है। शुक्रवार को दक्षिण कोरिया सरकार के सूत्र ने कहा कि उनका मानना है कि किम जिंदा है और जल्द ही लोगों के सामने आएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शुक्रवार को कहा था कि किम जोंग को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, मुझे लगता है वह गलत है।

    कौन है किम

    कौन है किम

    बता दें कि किम का जन्म 8 जनवरी 1982 को हुआ था। लेकिन दक्षिण कोरिया की खुफिया अधिकारियों का मानना है कि उसका जन्म 1982 के बाद हुआ था। स्विस स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार किम का जन्म 5 जुलाई 1984 को हुआ था। किम जोंग की लंबाई 5'7 फीट है। वह नॉर्थ कोरिया का तानाशाह है। किम जोंग ने जर्मन, अंग्रेजी भाषा की जानकारी है। सिंगापुर में किम ने पिछले वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। किम के दो भाई बहन है, बड़े भाई का नाम किम जोंग-चुल है, जबकि बहन का नाम किम यो जोंग है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+