ट्रंप के सबसे बड़े दुश्मन शी जिनपिंग के साथ अपना बर्थडे मनाने पहुंचे किम जोंग उन

बीजिंग। अमेरिका फिलहाल नॉर्थ कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को हटाने के लिए तैयार नहीं है और इस बीच सुप्रीम लीडर किम जोंग उन चीन पहुंचकर शी जिनपिंग से मिलकर कोई रास्ता निकाल सकते हैं। नॉर्थ कोरिया और चीनी मीडिया ने कन्फर्म किया है कि किम जोंग उन चीन के राष्ट्रपति से मिलने के लिए ट्रेन से मंगलवार सुबह पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले किम जोंग उन ने अमेरिका को धमकी दी थी कि उनके खिलाफ लगे प्रतिबंधों को अगर नहीं हटाया गया, तो उन्हें कोई दूसरा विकल्प ढूंढने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा था कि नॉर्थ कोरिया के साथ सेकेंड समिट के बारे में बात चल रही है, लेकिन उन पर प्रतिबंध फिलहाल लगे रहेंगे।

शी के साथ मनाएंगे किम अपना 35वां बर्थडे

शी के साथ मनाएंगे किम अपना 35वां बर्थडे

नॉर्थ कोरियाई मीडिया के मुताबिक, किम जोंग उन और उनकी पत्नी रि सोल जू चीनी राष्ट्रपति के बुलावे के बाद बीजिंग पहुंचे हैं, जो गुरुवार तक वहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि किम अपने 35वें बर्थ डे (8 जनवरी) का केक भी शी जिनपिंग के साथ काटेंगे। इससे पहले साउथ कोरिया के योन्हाप न्यूज एजेंसी ने कहा था कि सोमवार देर रात नॉर्थ कोरियाई स्पेशल ट्रेन चीन में एंट्री करेगी, जिसमें किम जोंग उन अपनी पत्नी के साथ होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के आस पास और चीन की तरफ जाने वाले रूट पर दर्जनों सुरक्षबलों को तैनात किया गया है।

चौथी बार मिलेंगे शी से

चौथी बार मिलेंगे शी से

पिछले एक साल में यह चौथी बार है जब किम जोंग उन शी जिनपिंग से मिलने के लिए चीन पहुंचे हैं। पिछले साल सिंगापुर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ऐतिहासिक मुलाकात से पहले किम जोंग उन ने शी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर किम जोंग उन साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से भी जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और मून से इस साल होने वाली वार्ता से पहले किम जोंग उन एक बार फिर शी जिनपिंग से राय-मशवरा लेंगे। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के साथ शुरू से ही दोस्ताना संबंध रखने वाला चीन किम डायनेस्टी का एक बड़ा साझेदार मुल्क रहा है।

किम-ट्रंप की दूसरी समिट कन्फर्म!

किम-ट्रंप की दूसरी समिट कन्फर्म!


किम जोंग उन के चीन पहुंचते ही अब नॉर्थ कोरिया-अमेरिका के बीच होने वाली दूसरी वार्ता भी कन्फर्म हो गई है। पिछले सप्ताह रविवार को ट्रंप ने कहा था कि दूसरी वार्ता के लिए किम जोंग उन से बात हो चुकी है और अमेरिका इसके लिए सही लोकेशन के बारे में फिलहाल विचार कर रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, बैंकॉक, हनोई और हवाई में किसी एक जगह पर ट्रंप-किम की अगली वार्ता के लिए मुहर लग सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+