क्यों नॉर्थ कोरिया ने कहा अमेरिका को चुकानी होगी भारी कीमत
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी की ओर से नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सख्त बयानबाजी करने के बाद अमेरिका को चेतावनी दी गई है। नॉर्थ कोरिया ने चेतावनी दी कि 'अगर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव होता है तो अमेरिका को 'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

अमेरिका को दी धमकी
कैरी ने लाओस की राजधानी विएनतेन में हो रहे आसियान समिट में कहा था कि नॉर्थ कोरिया की हरकतें न केवल इस क्षेत्र बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। इस समिट में उत्तर कोरिया भी हिस्सा ले रहा है।
नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने इस सम्मेलन में कहा कि उनका देश किसी भी प्रतिबंद्ध का सामना करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि हम यह दिखाने को तैयार हैं कि अगर कोई ताकतवर देश छोटे देश को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो वे भी निश्चित तौर पर सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ईरान से सीख ले नॉर्थ कोरिया
कैरी ने कहा कि उत्तर कोरिया को ईरान से सीख लेनी चाहिए, जो अमेरिका का कट्टर दुश्मन है, लेकिन उसके साथ भी अमेरिका एवं अन्य देशों ने उसके परमाणु कार्यक्रम की समाप्ति के लिए एक समझौता किया है।
कैरी ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया दुनिया में अकेला ऐसा देश है जो जिम्मेदारी की ओर अंतरराष्ट्रीय कदम का उल्लंघन कर रहा है।
कहा युद्धाभ्यास बंद करे अमेरिका
अमेरिका के करीब 28,500 सैनिक साउथ कोरिया में हैं जो साउथ कोरिया के साथ नियमित रूप से सैन्याभ्यास करते हैं। नॉर्थ कोरिया की मांग है कि अमेरिका अपने सैनिक दक्षिण कोरिया से हटाए तथा संयुक्त अभ्यास बंद करे, क्योंकि यह आक्रामक अभ्यास है।












Click it and Unblock the Notifications